ICC का बड़ा ऐलान, प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाड़ी के बीच टक्कर, रेस में हसन महमूद भी

ICC ने बड़ा ऐलान किया है। ICC ने  प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेट हुए खिलाड़ियों के नाम पर से पर्दा उठा दिया है। अगस्त महीने के लिए नॉमिनेट हुए 3 खिलाड़ियों में एक भी भारतीय नहीं हैं। ICC प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए जिन 3 खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया गया है, उनमें श्रीलंका के युवा स्टार बल्लेबाज सोनल दिनुशा, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन और बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद शामिल हैं। इन तीनों ही खिलाड़ियों ने अगस्त महीने में अपने खेल से सभी को प्रभावित किया था।

सोनल दिनुशा ने बल्ले से मचाया धमाल

श्रीलंका के युवा बल्लेबाज सोनल दिनुशा अगस्त में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में उन्होंने 420 रन बनाए और उनका औसत 140 रहा। गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में दिनुशा ने पहली पारी में शतक जड़ा और दूसरी पारी में 84 रन बनाए। इसके बाद दूसरे टेस्ट में उन्होंने पहली पारी में 103 रन और दूसरी पारी में नाबाद 133 रन की पारी खेली। 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 3 शतक ठोकते हुए उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर अब उन्होंने प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है।

ओली रॉबिन्सन ने गेंद से किया कमाल

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन के लिए भी अगस्त का महीना शानदार बीता। पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में उन्होंने कुल 16 विकेट अपने नाम किए। पहले टेस्ट में रॉबिन्सन ने 80 रन देकर 8 विकेट झटके, जबकि दूसरे टेस्ट में 35 रन देकर 8 विकेट हासिल किए। इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत महज 7.18 रहा। इंग्लैंड ने दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त भी बनाई। ओली रॉबिन्सन के अलावा बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद भी पिछले महीने महफिल लूटने में कामयाब रहे।

हसन महमूद ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर डार्विन टेस्ट में मैच जिताऊ प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली पारी में 55 रन देकर 6 विकेट लिए, जबकि दूसरी पारी में 56 रन देकर 3 विकेट झटके। इस प्रदर्शन की बदौलत बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर पहली बार टेस्ट मैच जीतने का कारनामा किया। दो टेस्ट मैचों की सीरीज में महमूद ने कुल 9 विकेट लिए और उनका औसत 19.77 रहा। हसन महमूद को सोनल और ओली रॉबिन्सन से कड़ी टक्कर मिलने जा रही है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि अगस्त महीने का ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड तीनों खिलाड़ियों से किसकी झोली में जाता है।

यह भी पढ़ें:

ईशान किशन ने खत्म किया 13 साल का सूखा, साउथ जोन का पटककर ईस्ट जोन बनी दलीप ट्रॉफी की चैंपियन

पाकिस्तानी बल्लेबाज 614 दिन ​बाद टेस्ट खेलने उतरा, 10 बॉल पर डक, शून्य का नया रिकॉर्ड बनाने पर आमादा

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/sonal-and-ollie-1789039896.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!