‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का अपकमिंग एपिसोड एक बार फिर दर्शकों के लिए हैरान-परेशान करने वाला होगा। इस हफ्ते एक साथ शो में कई धमाके होने वाले हैं, जो आपको अपकमिंग हर एपिसोड की कहानी से बंधे रखेगा। अभी तक अपने देखा कि कैसे तान्या सभी को बताती है कि वह दूसरी शादी करने वाली है और यह सुन कृष को ही नहीं, बल्कि अरमान-अभिरा को भी जबरदस्त झटका लगने वाला है। अब कहानी में दर्शकों को आगे देखने को मिलेगा कि मायरा अपने माता-पिता को बिना बताए एक बड़ा फैसला लेने वाली है। दूसरी ओर कृष अपनी एक्स-वाइफ तान्या की याद में नशे में धुत दिखाई देगा। इसी हफ्ते मायरा और कबीर की प्रेम कहानी को लेकर भी बड़ा नाटक होने वाला है।
मायरा के फैसले से अभिरा-अरमान को लगेगा झटका
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आने वाले एपिसोड्स में अभिरा की टेंशन और बढ़ने वाली है, क्योंकि उसे अब एहसास हो जाएगा कि मायरा पक्का कुछ छिपा रही है। मायरा अपने करियर या दूसरी जरूरी चीजों पर ध्यान नहीं दे रही है और इससे अभिरा को शक हो रहा है। इस बीच, वे एक त्योहार मनाएंगे और मायरा, जिसे अब कबीर से प्यार हो गया है। वह कबीर के हाथों से पानी पीकर अपना व्रत तोड़ने का फैसला करेगी। वह कबीर से कहेगी कि वह आकर उसका व्रत तुड़वाए। कबीर उसे एक प्यारा सा तोहफा देते हुए भी दिखाई देगा। मायरा को कबीर के लिए वैसा ही प्यार महसूस होगा, जैसा अभिरा को अरमान के लिए होता है।
अभिरा ने मायरा को कबीर के साथ पकड़ा
अपकमिंग एपिसोड में यह भी दिखाया जाएगा कि मायरा और कबीर अपनी रस्में पूरी कर लेंगे। अभिरा को शक होने लगेगा कि मायरा किसी लड़के से मिल रही है। हालांकि, वह अरमान को यह सब न बताने का फैसला करेगी। इसी दौरान मायरा अपने माता-पिता अरमान-अभिरा को बताएगी कि उसने अपने लिए कॉलेज देखकर उसका फ्रॉम भर दिया है और यह सुनते ही अरमान-अभिरा की चिंता बढ़ाने वाली है कि वह हम से बिना बताए सारे फैसले क्यों ले रही है।
तान्या की याद में कृष बना देवदास
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के अपकमिंग एपिसोड में यह भी देखने को मिलेगा कि कृष पोद्दार हाउस से गायब हो जाएगा और सभी परेशान दिखाई देंगे। ऐसे में अरमान उसे ढूंढने के लिए घर से निकल जाएगा और बीच रास्त में अपने भाई को नशे में धुत देख परेशान हो जाएगा। इस दौरान कृष खुलासा करेगा कि वह तान्या की दूसरी शादी से खुश नहीं है और वह नहीं चाहता कि वह उसके बिना खुश रहे। इस बीच कृष को देवदास जैसी हालत में देख पूरा परिवार परेशान होने वाला है।
(ये एपिसोड ओटीटी पर प्रसारित हो चुका है, जबिक इसे आप आज रात 9:30 बजे स्टार प्लस पर देख सकते हैं।)
ये भी पढ़ें – ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में विद्या को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, अरमान की बढ़ी चिंता, कबीर-मायरा पर अभिरा को शक








