‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में नहीं हुई है अनुपम कपाड़िया की मौत, तुलसी उठाएगी पर्दा, करण से होगी बहस

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का अपकमिंग एपिसोड कई तरह के ड्रामे और इमोशनल उथल-पुथल से भरपूर होने वाला है। तुलसी अपने परिवार की खुशी के लिए जल्दी एक बड़ा कदम उठाने वाली है, जिसके बाद सभी के समाने तृप्ति का सालों पुराना सच सामने आ जाएगा। दूसरी ओर देखने को मिलेगा कि करण गुस्से में तुलसी से बहस करेगा और उन्हें अनुपम का नाम बार-बार लेने से मना करेगा, लेकिन तुलसी सभी को कहेगी कि वह अनुपम कपाड़िया के जिंदा होने का सबूत देगी। कहानी में हैरान करने वाला मोड़ तब सामने आता है, जब पुलिस खुद अनुपम की मौत को झूठा बताएगी। अनुपम कपाड़िया की एंट्री से सभी के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है।

तुलसी ने तृप्ति को दी चेतावनी

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2′ में आगे दर्शकों को दिखाया जाएगा कि तुलसी परिवार को समझाने की कोशिश करेगी कि उसने अनुपम को उस नकाबपोश आदमी के रूप में देखा था, लेकिन कोई उसकी बात पर यकीन नहीं करेगा। करण इस बात पर तुलसी से बहस करते दिखाई देगा और कहेगा कि अनुपम कपाड़िया को 20 साल पहले मृत घोषित कर दिया गया था। परिवार तब हैरान रह जाएगा, जब गार्ड मधुकर को नकाबपोश आदमी धक्का देकर घायल कर देगा। हालांकि, मधुकर उसका चेहरा देख लेगा, जिसके बाद विरानी परिवार उस रहस्यमयी व्यक्ति का स्केच बनवाने का फैसला करेगा और पुलिस से मदद मांगता नजर आएगा। तुलसी, तृप्ति को चुनौती देती दिखाई देगी कि दही-हांडी उत्सव के बाद उसे शांति निकेतन से बाहर निकाल दिया जाएगा, जिससे तृप्ति दंग रह जाती है।

पुलिस की मदद से बेनकाब होगा नकाबपोश

एपिसोड में आगे दिखाया जाएगा कि विरानी परिवार दही हांडी का जश्न मनाता है। वैष्णवी, नकुल को जानबूझकर हारने को कहती दिखाई देगी ताकि करण और गौतम जीत सकें। करण, साहिल और गौतम हांडी तोड़ते नजर आएंगे और अपनी जीत का जश्न मनाएंगे, जबकि तुलसी नकुल को वैष्णवी की बात मानने के लिए चिढ़ाती दिखाई देगी। दूसरी ओर देखने को मिलेगा कि शैल, तुलसी को बताएगा कि इंस्पेक्टर कार्तिक स्केच आर्टिस्ट को लेकर शांति निकेतन आने वाला है और यह सुन वह हैरान हो जाएगी।

जिंदा है अनुपम कपाड़िया

सीरियल के प्रीकैप में आगे दिखाया जाएगा कि मधुकर हुड पहने हुए आदमी के चेहरे का हुलिया बताता है और सब यह देखकर हैरान रह जाते हैं कि वह अनुपम जैसा दिखता है। परिवार वाले इस बात पर यकीन करने से इनकार कर देते हैं और सवाल उठाते हैं कि अगर अनुपम जिंदा था तो उसने उनसे कभी संपर्क क्यों नहीं किया। तुलसी वैष्णवी से कहती है कि उसे किसी भी हाल में अनुपम को ढूंढना होगा, क्योंकि सिर्फ वही मिहिर के बारे में सच बता सकता है। इस बीच, तृप्ति शक भरी नजरों से सब देखती है।

(ये एपिसोड ओटीटी पर प्रसारित हो चुका है, जबिक इसे आप आज रात 10:30 बजे स्टार प्लस पर देख सकते हैं।)

ये भी पढ़ें – ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में तुलसी को ब्लैकमेल करेगी तृप्ति, अनुपम कपाड़िया की एंट्री खुल सकता है मिहिर से जुड़ा राज

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!