दिल्ली में होने वाली IND vs AFG T20I सीरीज के पहले T20I मैच की बदलेगी तारीख? आ गया बड़ा बयान

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली T20I सीरीज को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली में होने वाली 3 मैचों की T20I सीरीज के पहले मुकाबले पर संकट के बादल मंडरा रहे थे, जिसको लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, भारत और अफगानिस्तान के बीच T20I सीरीज का 13 सितंबर से आगाज होना है। इस बीच दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन को देखते हुए पहले मैच के आयोजन पर बड़ा संकट मंडराने लगा था, लेकिन अब दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन यानी DDCA ने मैच को लेकर तस्वीर साफ कर दी है। DDCA ने कहा है कि भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले पहले T20I मैच का आयोजन 13 सितंबर को ही होगा।

दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने एक्स पर जानकारी दी है कि अरुण जेटली स्टेडियम में 13 सितंबर को होने वाला भारत-अफगानिस्तान पहला T20I मैच तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के साथ बैठक के बाद DDCA को सभी जरूरी मदद और इंतजामों का भरोसा दिलाया गया है। मैच स्थगित नहीं होगा।

दिल्ली पुलिस ने क्यों की थी तारीख बदलने की मांग?

दरअसल, दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक ब्रिक्स सम्मेलन का आयोजन होना है। सम्मेलन में कई देशों के शीर्ष नेताओं और VVIP मेहमानों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में दिल्ली पुलिस के सामने सुरक्षा के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने की बड़ी जिम्मेदारी है। इसी वजह से दिल्ली पुलिस ट्रैफिक के डिप्टी कमिश्नर ने DDCA को पत्र लिखकर भारत-अफगानिस्तान पहले T20I को किसी अन्य तारीख पर कराने का अनुरोध किया था। पुलिस का कहना था कि सम्मेलन के दौरान राजधानी में व्यापक सुरक्षा और ट्रैफिक इंतजाम लागू रहेंगे, जिससे मैच के आयोजन में अतिरिक्त चुनौतियां पैदा हो सकती हैं।

14 सितंबर को कराने की भी थी चर्चा

पुलिस की अपील के बाद ऐसी चर्चा भी शुरू हुई कि मुकाबले को एक दिन आगे बढ़ाकर 14 सितंबर को कराया जा सकता है। गणेश चतुर्थी के दिन मैच कराने का सुझाव भी सामने आया था। हालांकि, इस बदलाव पर कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगी और DDCA ने फिलहाल 13 सितंबर को ही मुकाबला कराने का ऐलान किया है। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज के सभी मुकाबले अरुण जेटली स्टेडियम में होने हैं। पहला मैच 13 सितंबर, दूसरा 15 सितंबर और तीसरा 17 सितंबर को खेला जाना है।

यह भी पढ़ें:

किस चैनल और एप पर देख पाएंगे IND vs AFG T20I सीरीज के मैच लाइव, जियो हॉट स्टार और सोनी लिव भूल जाइए

ईशान किशन ने खत्म किया 13 साल का सूखा, साउथ जोन का पटककर ईस्ट जोन बनी दलीप ट्रॉफी की चैंपियन

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/ind-vs-afg-2-1789046729.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!