अब खत्म हुआ इंतजार, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में मिहिर और तुलसी का होगा मिलन

टीवी के सबसे चर्चित सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है, क्योंकि मिहिर और तुलसी फिर से एक साथ नजर आने वाले हैं। आने वाले एपिसोड्स में कहानी में एक इमोशनल मोड़ आएगा, जिसमें यह पसंदीदा जोड़ी एक बार फिर आमने-सामने होगी। गणेश चतुर्थी पर उनके फिर से मिलने से विरानी परिवार में भावनाओं का सैलाब आएगा और शो के चल रहे ड्रामे में एक बड़ा मोड़ जुड़ जाएगा। फैंस यह देखने के लिए काफी उत्सुक होंगे कि मिहिर और तुलसी का मिलन कैसे होता है और उनका रिश्ता अब किस मोड़ पर जाएगा। मेकर्स ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2.0’ का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें लिखा है कि गणपति के इस शुभ अवसर पर बरसों बाद लौट आया मिहिर।

तुलसी ने भगवान गणेश से मांगी मन्नत

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के नए प्रोमो में देखने को मिलेगा कि तुलसी गणेश चतुर्थी के जश्न के दौरान गजानन से परिवार की खुशी मांगती है। तुलसी कहते है, ‘उत्सव का माहौल है बप्पा, जो हर्ष के रंग चारों ओर उड़ रहे हैं। मेरे घर से मेरे आंगन से मेरी पोती चाहती है उसकी डोली उठे, लेकिन उसे आशीर्वाद देने के लिए उसके दादा शांतिनेकतन से दूर हैं। लौटा दो बप्पा हमारे घर के मुख्या को… लौटा दो।’

मिहिर की वापसी से तुलसी को लगेगा झटका

स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय के मोस्ट पॉपुलर सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के नए प्रोमो में आगे देखने को मिलेगा कि तुलसी जैसे ही अपनी आंखें खोलती है। वह मिहिर को अपने सामने पाती है और उसे अचानक देख हैरान हो जाती है।मिहिर जल्दबाजी में भागते हुए तुलसी से टकरा जाता है, जिसके बाद दोनों एक-दूसरे को देखकर हैरान रह जाते हैं। मिहिर और तुलसी की यह मुलाकात क्या मोड़ लेती है, ये तो अपकमिंग एपिसोड में ही देखने को मिलेगा। इसे पहले एपिसोड में भी कई बार मिहिर की वापसी को लेकर चर्चा हो चुकी है।

तुलसी ने तृप्ति का किया पर्दाफाश

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के आने वाले एपिसोड में और भी ड्रामा देखने को मिलेगा, क्योंकि तृप्ति, सुभा और सिड विरानी हाउस छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, उनके जाने से पहले तुलसी एक बड़ा कदम उठाती है। वह सुभा को बताती है कि तृप्ति ने ही उसकी पहली पत्नी की हत्या की थी। इस खुलासे से माहौल बहुत तनावपूर्ण हो जाता है, क्योंकि सुभा को इस बात का सामना करना पड़ता है कि तृप्ति ने एक गंभीर अपराध छिपा रखा था। इसके तुरंत बाद सुभा को तुलसी का फोन आएगा। तृप्ति हैरान रह जाएगी, जब उसे पता चलेगा कि तुलसी उसके अपराधों के बारे में उससे सवाल करने वाली है। प्रीकैप में तुलसी और तृप्ति के बीच तीखी बहस भी देखने को मिलेगा, जबकि अनुपम की वापसी का रहस्य और गहराता जाएगा। इतने सारे राज सामने आने के बाद उम्मीद है कि अगला एपिसोड विरानी परिवार के लिए एक और बड़ा ट्विस्ट लेकर आएगा।

ये भी पढ़ें – ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में तुलसी को ब्लैकमेल करेगी तृप्ति, अनुपम कपाड़िया की एंट्री खुल सकता है मिहिर से जुड़ा राज

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!