विराट कोहली और महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे लंदन में मिले, दोनों के बीच क्या हुई बात

विराट कोहली इस वक्त अपना ज्यादा समय लंदन में बिताते हैं। जब वे भारत आते हैं तो उनकी चर्चा शुरू हो जाती है। हालांकि जल्द ही वे भारत आएंगे और वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज में टीम इंडिया की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। इस बीच महाराष्ट्र के सीएम एक प्रोग्राम के लिए लंदन पहुंचे थे, इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई। शिंदे ने कोहली को शॉल देकर उन्हें सम्मानित किया, इस दौरान कई सारे विषयों पर बात भी हुई। 

एकनाथ शिंदे बोले, डाउन टू अर्थ हैं विराट कोहली

इस बारे में बात करते हुए महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने कहा है कि वे एक प्रोग्राम के लिए लंदन गए थे। विराट कोहली भी लंदन में ही रहते हैं। जैसे ही कोहली को पता चला कि वे यहां आए हैं तो ​मिलने के लिए आए। उन्होंने कहा कि ये एक एक गुडविल मुलाकात थी। कोहली की तारीफ करते हुए शिंदे ने कहा कि वे एक बड़े क्रिकेटर हैं। इसके बाद भी वे काफी डाउन टू अर्थ हैं। उन्होंने बताया कि कोहली से उनकी मुलाकात पहले भी हो चुकी है, लेकिन इस बार सीधी बातचीत हुई है। शिंदे ने बताया कि दोनों के बीच महाराष्ट्र की अलग-अलग वेलफेयर स्कीम्स के बात हुई। साथ ही उन्होंने कोहली को इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में भी बताया। 

शिंदे को लंदन में मिला है ग्लोबल प्राइड ऑफ महाराष्ट्र अवॉर्ड

आपको बता दें कि एकनाथ शिंदे गुरुवार को लंदन पहुंचे थे। यहां उन्हें एक कल्चरल फंक्शन में महाराष्ट्र मंडल ने ग्लोबल प्राइड ऑफ महाराष्ट्र अवॉर्ड से सम्मानित किया है। इसी दौरान  शिंदे ने कहा कि आने वाले दिनों में लंदन में एक इंटरनेशनल मराठी लिटरेचर फेस्टिवल होना चाहिए। इससे पहले शिंदे ने लंदन में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के घर जाकर भारतीय संविधान के निर्माता को श्रद्धांजलि दी।

सितंबर में वनडे खेलते हुए नजर आएंगे विराट कोहली

विराट कोहली की बात करें तो वे टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं। वे केवल वनडे क्रिकेट की खेलते हैं। सितंबर के आखिर में वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर आ रही है, इस दौरान तीन वनडे इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। हालांकि अभी इसके लिए भारतीय टीम का ऐलान तो नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद है कि उन्हें स्क्वाड में जगह दी जाएगी। ऐसे में कोहली जल्द ही भारत आएंगे। सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। उसी दिन कोहली क्रिकेट के मैदान में नजर आएंगे।




यह भी पढ़ें 

कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मुकाबला, नोट कीजिए टाइम नहीं तो छूट जाएगा मैच

वैभव सूर्यवंशी के पास सुनहरा मौका, कहीं श्रेयस अय्यर चूर- चूर ना कर दें सपना

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/kohli-shinde-1789128818.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!