वुमेंस एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेला गया। इस मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 4 विकेट से रौंदते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की। भारत पहले ही बांग्लादेश को हराकर फाइनल में अपनी जगह बना चुका है और अब खिताबी जंग में उनका सामना श्रीलंका से होगा। भारत और श्रीलंका के बीच ये फाइनल मैच 13 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 130/5 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने इस टारगेट को 6 विकेट के नुकसान पर 18.4 ओवर में हासिल कर लिया। इस हार के साथ ही पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।
फातिमा सना ने पाकिस्तान के लिए बनाए सबसे ज्यादा रन
मुकाबले की बात करें तो पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 130 रन बनाए। टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और 17 ओवर तक पाकिस्तान की 5 विकेट पर सिर्फ 96 रन ही बन पाई थी। इसके बाद कप्तान फातिमा सना ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 47 रनों की शानदार पारी खेली। उनका साथ तुबा हसन ने दिया, जो 12 रन बनाकर नाबाद रहीं। दोनों बल्लेबाजों के बीच छठे विकेट के लिए आखिरी 24 गेंदों में 38 रनों की अटूट साझेदारी हुई, जिससे पाकिस्तान की टीम एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाई। श्रीलंका की तरफ से कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने 2 विकेट लिए।
कविशा दिलहरी और हर्षिता समरविक्रमा ने श्रीलंका के लिए खेली मैच विनिंग पारी
131 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। दूसरे ओवर में फातिमा सना ने लगातार दो गेंदों पर कप्तान चमारी अटापट्टू और संजना कविंदी को आउट करके श्रीलंका को शुरुआती झटके दिए। संजना इस मैच में अपना खाता भी नहीं खोल पाई। इसके बाद छठे ओवर तक 33 रन के स्कोर पर श्रीलंका के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। शुरुआती झटकों के बाद हर्षिता समरविक्रमा और कविशा दिलहरी ने पारी को संभाला। हर्षिता ने 36 और कविशा ने 33 रन बनाए और दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 67 रनों की अहम साझेदारी हुई, जिसने श्रीलंका की जीत लगभग तय कर दी। अंत में फातिमा सना ने दोनों को आउट कर श्रीलंका का स्कोर 109 रन पर 6 विकेट तो कर दिया, लेकिन तब तक मैच पाकिस्तान की पकड़ से बाहर हो चुका था। नीलाक्षी सिल्वा 10 बॉल पर 18 रन बनाकर नाबाद लौटी। पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी में फातिमा सना ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।
यह भी पढ़ें
IND vs AFG सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, प्रैक्टिस सेशन में चोटिल हुए ईशान किशन
Source link
https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/india-tv-2026-09-11t232940-1789149552.jpg








