अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने यूएस ओपन 2026 के फाइनल में बनाई जगह, खिताबी मैच में होगा बेन शेल्टन से सामना

यूएस ओपन 2026 के पुरुष सिंगल्स इवेंट के फाइनल मुकाबले में पहुंचने वाले दोनों खिलाड़ियों का फैसला हो गया है, जिसमें 14 सितंबर की सुबह अलेक्जेंडर ज्वेरेव का अमेरिकी खिलाड़ी बेन शेल्टन से खिताबी मैच में आमना-सामना होगा। अलेक्जेंडर ज्वेरेव अपने टेनिस करियर में दूसरी बार यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचने में कामयाब हो पाए हैं तो वहीं इससे पहले पिछली बार उनको हार का सामना करना पड़ा था। अलेक्जेंडर ज्वेरेव का सेमीफाइनल में सामना रूस के करेन खाचानोव से हुआ था, जिसको वह तीन सेटों तक चले मुकाबले को 3-0 से जीतने में कामयाब रहे। वहीं बेन शेल्टन को लेकर बात की जाए तो उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में हमवतन खिलाड़ी टियाफो को मात दी।

ज्वेरेव ने पहला सेट गंवाने के बाद की शानदार वापसी

अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने यूएस ओपन 2026 के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल मैच में अपने दबदबे का पूरी तरह से एहसास कराया जिसमें उन्होंने रूस के करेन खाचानोव को पहले सेट में एकतरफा 6-3 के अंतर से मात दी तो वहीं इसके बाद दूसरे सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला जिसमें टाई ब्रेकर में जाने के बाद ज्वेरेव ने 7-6 के अंतर से अपने नाम करने के साथ मुकाबले में 2-0 की बढ़त बना ली। तीसरे सेट में भी ज्वेरेव और खाचानोवा के बीच काफी रोमांचक मुकाबला देखने को मिला और टाई ब्रेकर में जाने के बाद ज्वेरेव इसे 7-6 के अंतर से जीतने में कामयाब रहे। इस साल ज्वेरेव लगातार तीसरी बार ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहे हैं, जिसमें उनको फ्रेंच ओपन में जीत मिली थी तो वहीं विंबलडन में उनको हार का सामना करना पड़ा था।

बेन शेल्टन पहली बार ग्रैंड स्लैम का खेलेंगे फाइनल मैच

अमेरिकी खिलाड़ी बेन शेल्टन पहली बार अपने करियर में पहली बार ग्रैंड स्लैम के फाइनल मुकाबले में पहुंचने में कामयाब हो सके हैं। शेल्टन का यूएस ओपन 2026 में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है जिसमें वह क्वार्टर फाइनल मैच में दिग्गज खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज को मात देने में कामयाब रहे थे। वहीं सेमीफाइनल मुकाबले में शेल्टन ने टियाफो को चार सेटों तक चले मैच में 3-1 के अंतर से मात दी जिसमें पहले सेट में उनको 6-4 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद अगले तीन सेट को वह 6-3, 6-3 और 7-5 के अंतर से जीतने में कामयाब रहे थे। हालांकि अब उनके लिए फाइनल मुकाबला आसान नहीं रहने वाला है क्योंकि ज्वेरेव के खिलाफ उन्होंने अब तक 5 मैच खेले हैं और पांचों में शेल्टन को हार का सामना करना पड़ा है।

ये भी पढ़ें

भारतीय महिला हॉकी टीम ने पाकिस्तान के उड़ाए तोते, जूनियर एशिया कप मैच में 19-0 के अंतर से चटाई धूल

एशियन गेम्स 2026 से पहले डोपिंग का साया, भारत के युवा तैराक पर लगा 18 महीने का बैन



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/alexander-zverev-and-ben-shelton-1789188785.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!