भारतीय टीम का T20I में अफगानिस्तान के खिलाफ कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड? अब तक दोनों टीमों के बीच हुए हैं कुल 9 मैच

भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के आगाज होने का इंतजार सभी फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैं। दोनों टीमों के बीच होने वाली इस सीरीज के तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे जिसमें मेजबान अफगानिस्तान कर रहा है। भारतीय टीम जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद बदलाव के साथ खेल रही है जिसमें श्रेयस अय्यर कप्तानी संभाल रहे हैं उनके नेतृत्व में घर पर पहली टी20 सीरीज टीम इंडिया खेलने वाली है। अभी तक अय्यर की कप्तानी में खेली गई तीन टी20 सीरीज में भारतीय टीम सिर्फ एक ही जीतने में कामयाब हो सकी है ऐसे में उनके लिए यह सीरीज काफी अहम रहने वाली है। वहीं भारतीय टीम का अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में हेड टू हेड रिकॉर्ड देखा जाए तो वह काफी शानदार देखने को मिला है जिसमें अभी तक एक भी मैच में हार नहीं मिली है।

टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले अब तक 9 T20I मैच

टी20 इंटरनेशनल में भारत और अफगानिस्तान के बीच में अब तक 9 बार भिड़ंत देखने को मिली है, जिसमें टीम इंडिया का हेड टू हेड रिकॉर्ड काफी शानदार देखने को मिला है। भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ 8 मैचों में जहां जीत हासिल की है तो वहीं एक मुकाबला रद्द रहा है। ऐसे में श्रेयस अय्यर के सामने बतौर कप्तान इस सीरीज में एक भी मुकाबले को नहीं गंवाने की सबसे बड़ी चुनौती रहने वाली है ताकि इस रिकॉर्ड को बरकरार रखा जा सके। वहीं अफगानिस्तान टीम को लेकर बात की जाए तो उनका पिछले कुछ सालों में टी20 इंटरनेशनल में काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है जिसमें वह बड़ी टीमों को भी मात देने में कामयाब रहीं हैं ऐसे में टीम इंडिया के लिए यह सीरीज बिल्कुल भी आसान नहीं रहने वाली है।

घर पर अब तक तीन बार भारतीय टीम ने किया अफगानिस्तान का सामना

भारतीय टीम ने टी20 इंटरनेशनल में अफगानिस्तान के खिलाफ घर पर अब तक तीन टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं जिसमें तीनों को वह जीतने में कामयाब रही है। टीम इंडिया ने पिछली बार घर पर अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में मुकाबला साल 2024 की शुरुआत में बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला था, जो टाई रहा था और 2 सुपर ओवर होने के बाद टीम इंडिया उसे जीतने में कामयाब रही थी।

ये भी पढ़ें

भारतीय खिलाड़ी WCPL में दिखेगी खेलते हुए, सीजन के बाकी बचे मैचों के लिए इस टीम के साथ किया अनुबंध

एशिया कप फाइनल में भारतीय टीम के सामने होगी डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका की चुनौती, अब तक ऐसा रहा T20I में रिकॉर्ड

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/indian-cricket-team-69-1789203297.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!