खांडवी, शाही गुच्छी से मिलेट पुलाव तक, BRICS सम्मेलन के डिनर में परोसे गए खास भारतीय व्यंजन

नई दिल्ली: BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल देशों के राष्ट्राध्यक्षों के सम्मान में भारत मंडपम में डिनर का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूद मेहमानों को भारतीय संस्कृति, विविधता और समृद्ध स्वाद का अनूठा संगम देखने को मिला। मेहमानों के लिए तैयार किए गए खास शाकाहारी मेनू में उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत और पश्चिम से लेकर पूर्वी भारत तक के पारंपरिक भारतीय व्यंजनों को एक आधुनिक और शाही अंदाज़  में पेश किया गया।

मेहमानों को स्टार्टर्स के तौर पर खांडवी मिल-फॉय और खुंब गलौटी परोसी गई। खांडवी मिल-फॉय को को राई, नारियल और कड़ी पत्ते का तड़का लगाकर तैयार किया गया। इसे केसरिया आम (Kesar Mango), माइक्रो-ग्रीन्स और दही की ड्रेसिंग के साथ आधुनिक अंदाज में परोसा गया। यह गुजरात का पारम्परिक व्यंजन है। वहीं अवधी शैली में बने मशरूम के बेहद नर्म कबाब खुंब गलौटी को मिंट पर्ल्स (पुदीने की गोलियों) के साथ शीरमाल ब्रेड पर रखकर परोसा गया। वहीं मेन कोर्स में पनीर लबाबदार, गुच्छी मार्मिक, कैरेट बीन पोरीयल, तक्कली बेले सारू , मिल्लेट पुलाव, बीटरूट रायता और  भारतीय रोटियों और नान की विविध टोकरी परोसी गई।

मेन कोर्स

  1. पनीर लबाबदार: नर्म पनीर के टुकड़ों को छोटे प्याज (शलॉट्स) और टमाटर की गाढ़ी एवं समृद्ध ग्रेवी में पकाया गया।
  2. गुच्छी मार्मिक: हिमालय की दुर्लभ एवं कीमती ‘गुच्छी’ (मशरूम) और ताज़े एस्पैरागस (Asparagus) को केसर, मुनक्का (Raisins) और मामरा बादाम के साथ धीमी आंच पर पकाया गया। यह व्यंजन इस मेनू का मुख्य आकर्षण रहा।
  3. कैरेट बीन पोरीयल: दक्षिण भारतीय शैली में नारियल के शुद्ध तेल में गाजर और बीन्स को सुगंधित मसालों के साथ भूनकर ऊपर से ताज़ा कसा हुआ नारियल मिलाकर तैयार किया गया।
  4. तक्कली बेले सारू: अरहर (तूर) दाल और ताज़े टमाटर तथा कड़ी पत्ते के मेल से बना हल्का और सुपाच्य दक्षिण भारतीय सूप/रसम्।
  5. मिल्लेट पुलाव : स्वास्थ्य और पारंपरिक अनाज को बढ़ावा देते हुए बासमती चावल और बाजरा/श्रीअन्न (Pearl Millets) को मौसमी मसालों के साथ पकाकर यह खास पुलाव तैयार किया गया।
  6. बीटरूट रायता : ताज़े चुकंदर और जड़ी-बूटियों (Herbs) से तैयार किया गया ठंडा दही।
  7. Assorted इंडियन ब्रेड्स : इसके साथ भारतीय रोटियों और नान की विविध टोकरी परोसी गई।
BRICS Summit, Dinner Menu

Image Source : REPORTER INPUTडिनर में परोसे गए खास भारतीय व्यंजन

 वहीं डिजर्ट की बात करें तो मौसमी फलों और हल्की विप्ड क्रीम के साथ पुरानी दिल्ली की प्रसिद्ध कुरकुरी गरमा-गरम जलेबी और शहतूत फिरनी परोसी गई।

खास सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

भारत मंडपम में गाला डिनर के दौरान खास सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘नवरस-द यूनिवर्स ऑफ शेयर्ड इमोशंस’ का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में BRICS देशों की सांस्कृतिक और संगीत परंपराओं का अनूठा संगम देखने को मिला। इसमें BRICS के सदस्य और पार्टनर देशों के संगीतकारों ने एक साथ प्रस्तुति दी। विभिन्न देशों के पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ भारत की शास्त्रीय नृत्य परंपराओं का भी समन्वय देखने को मिला।

नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान एक ऐसा पल आया जब तीनों नेता एक साथ आए। मोदी, जिनपिंग और पुतिन जब आपस में मिले तो काफी गर्मजोशी देखी गई। इस तस्वीर में पीएम मोदी शी जिनपिंग और पुतिन का हाथ पकड़े हुए हैं।

ये भी पढ़ें:


क्या BRICS बदलना चाहता है ग्लोबल सिस्टम? UN से लेकर IMF-WTO तक में सुधार की मांग

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!