ब्रिक्स समिट की गाला डिनर पार्टी में कौन-कौन से मुख्यमंत्री शामिल हुए, किस राज्य के सीएम नहीं आए; यहां जानें

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स देशों के राष्ट्राध्यक्षों को शनिवार रात डिनर पार्टी दी। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित गाला डिनर (Gala Dinner) में कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया गया था। ताजा जानकारी के मुताबिक, भारत मंडपम में आयोजित डिनर पार्टी में विपक्ष/गैर-भाजपा (Non-BJP) शासित राज्यों के अधिकांश मुख्यमंत्री शामिल नहीं हुए। 

डिनर पार्टी में भाजपा शासित राज्यों के सीएम पहुंचे

भारत मंडपम में आयोजित डिनर पार्टी में बीजेपी और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचे। संसद भवन से एक ही बस में सवार होकर भारत मंडपम पहुंचने वाले मुख्यमंत्रियों में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी जैसे भाजपा व सहयोगी दलों के नेता ही शामिल थे। 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की तरफ से डिनर पार्टी की कुछ तस्वीरे एक्स हैंडल पर शेयर की गई हैं। तस्वीरों में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, हरियाणा के सीएम सैनी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री दिख रहे हैं। 

विपक्ष पार्टी के मुख्यमंत्री रहे गैरहाजिर

कांग्रेस और इंडिया (INDIA) गठबंधन के अन्य विपक्षी दलों द्वारा शासित राज्यों (जैसे हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु आदि) के मुख्यमंत्री ब्रिक्स गाला डिनर में दिखाई नहीं दिए। खबर लिखे जाने तक कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम डिनर पार्टी में नहीं पहुंचे थे। 

बता दें कि समिट के पहले दिन आयोजित BRICS गाला डिनर में कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री शामिल हुए। सभी मंत्री बस से दिल्ली में कार्यक्रम स्थल, भारत मंडपम पहुंचे। एक वीडियो में अमित शाह, किरेन रिजिजू, योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, गुजरात के सीएम, निर्मला सीतारमण और रेखा गुप्ता समेत कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री नई दिल्ली में भारत मंडपम तक बस से जाते हुए दिखे। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी बस में यात्रा करते हुए देखे गए। 

डिनर पार्टी में ये विदेशी नेता हुए शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BRICS समिट के उद्घाटन के दिन दुनिया भर के नेताओं के लिए गाला डिनर की मेजबानी की। समिट में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद अली और वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग शामिल हैं।

ये भी पढ़ेंः मोदी-जिनपिंग मुलाकात से लेकर डिक्लेरेशन और गाला डिनर तक, BRICS समिट के पहले दिन ये रहे Memorable Moments

 ‘आइए, हम साथ मिलकर काम करें’, गलवान झड़प के बाद भारत आए Xi Jinping ने PM मोदी से कहा

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!