साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज ओटनील बार्टमैन की चोट ने टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ा दी है। बार्टमैन को इसी महीने के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली ODI सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम में जगह मिली है, लेकिन घरेलू चार दिवसीय मुकाबले के दौरान वह चोटिल हो गए।
बार्टमैन डॉल्फिन्स की ओर से टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में उतरे थे। हालांकि, वह केवल पांच ओवर ही गेंदबाजी कर सके। डॉल्फिन्स को पारी और 60 रन से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन बार्टमैन दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने भी नहीं आए। मैदान से उनकी चोट को लेकर तत्काल कोई जानकारी सामने नहीं आई। क्रिकइंफो के मुताबिक, उनकी स्थिति पर अपडेट रविवार सुबह जारी किया जाएगा।
चोट से परेशान साउथ अफ्रीका
बार्टमैन चोट से जूझने वाले साउथ अफ्रीका के दूसरे तेज गेंदबाज हैं। इससे पहले कगिसो रबाडा हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर हो चुके हैं। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने रबाडा की वापसी के लिए अभी कोई अनुमानित समय नहीं बताया है। 9 अक्टूबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में उनकी उपलब्धता पर फैसला बाद में लिया जाएगा।
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजी अटैक में लुंगी एंगिडी की फिटनेस पर भी नजर रहेगी। एंगिडी ने टाइटंस की ओर से डॉल्फिन्स के खिलाफ मैच में कुल 16.3 ओवर गेंदबाजी की। पहली पारी में उन्होंने आठ और दूसरी पारी में 8.3 ओवर किए। हालांकि, दूसरी पारी के दौरान वह कुछ समय के लिए मैदान से बाहर गए थे। वापसी के बाद उन्होंने दोबारा गेंदबाजी नहीं की।
यानसन ने झटके 7 विकेट
वहीं, मार्को यानसन को लेकर साउथ अफ्रीका के लिए राहत की खबर है। उन्होंने टाइटंस के लिए मुकाबले में 7 विकेट हासिल किए और कुल 28 ओवर गेंदबाजी की। इससे उनका गेंदबाजी वर्कलोड बढ़ाने का प्रयास सफल रहा। बल्लेबाजी में रयान रिकेल्टन ने बोलैंड के खिलाफ लायंस के लिए खेलते हुए अपना 19वां फर्स्ट क्लास शतक पूरा किया। टेस्ट कप्तान टेम्बा बावुमा ने पहली पारी में 91 रन बनाए, लेकिन दूसरी पारी में सिर्फ 9 रन ही बना सके। केपटाउन में वेस्टर्न प्रोविंस कोबरा के लिए डेविड बेडिंघम ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 5 रन बनाए, जबकि काइल वेरेन ने 45 रन की पारी खेली। वहीं, वॉरियर्स के लिए तीसरे नंबर पर उतरे ट्रिस्टन स्टब्स ने 46 और 11 रन बनाए। डेन पैटरसन अब तक मैच में तीन विकेट ले चुके हैं।
यह भी पढ़ें:
जो रूट ने रचा इतिहास, फिफ्टी लगाकर तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड
एशियन गेम्स के नॉकआउट मैचों का बदला टाइम, अब 30 मिनट पहले शुरू होंगे मुकाबले
Source link
https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/otneil-bartman-1789261423.jpg








