एलेना रिबाकिना ने रचा इतिहास, सबालेंका को हराकर जीता पहला US ओपन खिताब

एलेना रिबाकिना ने US ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया है। उन्होंने महिला सिंगल्स के फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन आर्यना सबालेंका को 6-4, 5-7, 6-2 से हराया। रिबाकिना के लिए यह जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि अगले सप्ताह जारी होने वाली रैंकिंग में वह सबालेंका को पीछे छोड़कर दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी बनने वाली हैं।

रिबाकिना ने न्यूयॉर्क में पहली बार US ओपन ट्रॉफी जीती। सबालेंका ने इससे पहले लगातार दो साल यह खिताब अपने नाम किया था, लेकिन इस बार रिबाकिना ने उनका खिताबी सफर रोक दिया। इसके साथ ही सबालेंका की US ओपन में लगातार 19 मैचों की जीत का सिलसिला भी टूट गया। वह 2023 के फाइनल में कोको गॉफ से हारने के बाद से न्यूयॉर्क में कोई मुकाबला नहीं हारी थीं। यह रिबाकिना का तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है और इस साल उनकी दूसरी बड़ी ट्रॉफी। खास बात यह है कि दोनों ग्रैंड स्लैम जीत उन्होंने सबालेंका को हराकर हासिल की हैं। साल की शुरुआत में रिबाकिना ने सबालेंका को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब भी जीता था।

जीती 5.5 मिलियन डॉलर की इनामी राशि

US ओपन का खिताब जीतने के साथ रिबाकिना ने 5.5 मिलियन डॉलर की इनामी राशि भी हासिल की, जो ग्रैंड स्लैम इतिहास में सबसे बड़ी इनामी राशि है। इस जीत के साथ इस सीजन में उनके नाम तीन खिताब हो गए हैं। वह सबालेंका और फ्रेंच ओपन चैंपियन मिर्रा आंद्रीवा के साथ इस साल सबसे ज्यादा तीन खिताब जीतने वाली खिलाड़ियों में शामिल हो गई हैं। रिबाकिना का जन्म रूस में हुआ था, लेकिन वह कजाखस्तान का प्रतिनिधित्व करती हैं। उन्होंने 2022 में विंबलडन जीतकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब हासिल किया था। अब उनके पास करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने के लिए सिर्फ फ्रेंच ओपन का खिताब जीतना बाकी है।

सबालेंका का सपना टूटा

आर्यना सबालेंका लगातार तीसरी बार US ओपन चैंपियन बनने के इरादे से कोर्ट पर उतरी थीं। अगर वह सफल होतीं तो 2012 से 2014 के बीच सेरेना विलियम्स के बाद फ्लशिंग मीडोज में लगातार तीन खिताब जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनतीं। हालांकि, फाइनल में उन्हें रिबाकिना की चुनौती के सामने हार का सामना करना पड़ा। मैच खत्म होने के बाद सबालेंका ने रिबाकिना से कुछ देर गले मिलने के बाद अपना रैकेट तोड़ दिया। उन्हें उपविजेता के तौर पर 2.8 मिलियन डॉलर मिले।

(PTI Inputs)

यह भी पढ़ें:

एशियन गेम्स के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान, नजमुल हुसैन शांतो की वापसी, लिटन दास संभालेंगे कमान

टीम इंडिया का ऐलान, 26 खिलाड़ियों को मिली जगह; पनामा, ब्राजील और उरुग्वे से भिड़ेगी भारतीय टीम



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/us-open-1789282088.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!