चावल के मोदक से बप्पा को लगाएं भोग, जानें घर पर कैसे बनाएं गणपति की प्रिय मिठाई, नोट करें रेसिपी

भगवान गणेश के जन्मोत्सव को गणेश चतुर्थी के रूप में जाना जाता है। इस साल गणेश चतुर्थी 14 सितंबर 2026 को मनाया जाएगा। अगर, आपके घर भी बाप्पा पधार रहे हैं तो उन्हें भोग लगाने के लिए आप उकडीचे मोदक बना सकते हैं, यह बाप्पा का प्रिय प्रसाद है। बता दे, उकडीचे मोदक का मतलब है चावल के आटे से बना मोदक। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं चावल के आटे से बना मोदक?

चावल का मोदक बनाने के लिए सामग्री

  • आटे के लिए सामग्री: दूध आधा कप, पानी आधा कप, घी 1 चम्मच, नमक एक चुटकी, चावल का आटा 1 कप

  • भरावन के लिए सामग्री: घी 1 बड़ा चम्मच, खसखस डेढ़ छोटा चम्मच, ताजा कसा हुआ नारियल डेढ़ कप, कुचला हुआ गुड़ ¾ कप, इलाइची पाउडर 1 चम्मच, जायफल पाउडर आधा छोटा चम्मच, काजू, बादाम और पिस्ता, कटे हुए (काजू, बादाम, पिस्ता) – 2-3 बड़े चम्मच, केसर के धागे, घी आवश्यकतानुसार

चावल का मोदक कैसे बनाएं?

  • पहला स्टेप: चावल का मोदक बनाने के लिए सबसे पहले भरावन की सामग्री तैयार कर लें। गैस ऑन करें और एक पैन में घी डालकर नारियल के बुरादे को अच्छी तरह से भून लें। जब नारियल भून जाए तब उसमें गुड़ डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। इस दौरान गैस की आंच स्लो रखें। जब गुड़ अच्छी तरह से मेल्ट हो जाए तब उसमें इलायची पाउडर, जायफल, काजू बादाम और पिस्ता के छोटे कटे हुए टुकड़े डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

  • दूसरा स्टेप: अब गैस पर एक कड़ाही रखें और उसमें पानी डालें। जब पानी गर्म हो जाए तब उसमें घी और ज़रा सा नमक डाल दें। अब उसके बाद चावल का आटा डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। जब यह मिश्रण हल्का ठंडा हो जाए तब उसे अच्छी तरह से गूंथ लें। आटा गूंथने के बाद उसे सेट होने के लिए रख दें।

  • तीसरा स्टेप: अब आटे से लोई लें और उसे सांचे में डालकर गहरा करें फिर उसके अंदर भरावन डालकर, मोदक को ऊपर से बंद कर दें। सभी मोदक को इसी तरह से तैयार करें। अब, मोदक को स्टीमर में डालकर अच्छी तरह से स्टीम कर लें। भोग लगाने के लिए चावल का मोदक बनकर तैयार है।

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!