आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को सुनाई सजा, WTC पॉइंट्स टेबल में भयंकर नुकसान

आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को कड़ी और बड़ी सजा सुनाई है। हाल ही में टीम को इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के दौरान 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। पहले तो टीम को हार मिली, उसके बाद अब आईसीसी ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका से 11 और अंक काट लिए हैं। इतना ही नहीं, सभी खिलाड़ियों की मैच फीस से भी 50 प्रतिशत की कटौती की गई है।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को पाया गया स्लो ओवर रेट का दोषी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम पिछले दिनों इंग्लैंड से तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही थी। सीरीज के तीन के तीन मैच पाकिस्तानी टीम हार गई और उसका सूपड़ा साफ हो गया। इसके बाद अब आईसीसी ने एक और सख्त सजा सुनाई है। टीम को स्लो ओवर रेट की डबल पेनाल्टी लगाई गई है। आईसीसी के अनुसार एजबेस्टन में खेले गए पहले मुकाबले की पहली पारी में टीम ने तय समय में करीब 11 ओवर कम फेंके थे। आईसीसी के डब्ल्यूटीसी के नियमों के अनुसार एक ओवर कम फेंकने पर एक अंक और 5 प्रतिशत मैच फीस काटी जाती है। यानी टीम के 11 अंक कट गए हैं और सभी प्लेयर्स की 50 प्रतिशत मैच फीस भी काटी गई है। 

पाकिस्तानी टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में आखिरी नंबर पर, केवल 4.63 रह गया है पीसीटी

इस बीच 11 अंक कटने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में पाकिस्तान का पीसीटी केवल 4.63 ही रह गया है। टीम फाइनल की रेस तो पहले ही बाहर थी, लेकिन कुछ समीकरण और सिनेरियो बन रहे थे, वो भी अब खत्म हो गई हैं। पहले टीम का पीसीटी 14.81 का था। टीम के आगामी शेड्यूल की बात​ करें तो इसी साल नवंबर में श्रीलंका की टीम दो टेस्ट मैचों के लिए पाकिस्तान आ रही है। इसके बाद अगले साल न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान के दौरे पर आएगी। हालांकि हार जीत से अब पाकिस्तान की सेहत पर कोई ज्यादा असर नहीं होगा। 

विवादों से भरा रहा है पाकिस्तान का इंग्लैंड दौरा

इंग्लैंड का दौरा पाकिस्तान के लिए विवादों से भरा रहा है। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले दो मैच हारने के बाद ही टीम ने अपने सात ​खिलाड़ियों को स्क्वाड से बाहर कर दिया था। उन्हें घर वापसी का आदेश जारी किया गया था। उनकी जगह तीन नए खिलाड़ी अचानक टीम में शामिल कर लिए गए थे। हालांकि करीब आधी टीम बदलने के बाद भी कोई असर नहीं हुआ और तीसरे मैच में भी उसे हार का ही मुंह देखना पड़ा। 

यह भी पढ़ें 

कब खेला जाएगा भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरा टी20 मुकाबला, नोट कीजिए बाकी मैचों का शेड्यूल

टेस्ट टीम से बाहर किए जाने के बाद पाकिस्तान के सलमान अली आगा का करारा जवाब, ठोक दिया तिहरा शतक

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/babar-azam-5-getty-1789372559.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!