मदनपुर खादर में बंद हुआ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का हिस्सा, कालिंदी कुंज और मथुरा रोड से आने-जाने की सलाह

दिल्ली के मदनपुर खादर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का हिस्सा बंद कर दिया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी कर इसकी जानकारी दी है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर NHAI हाईवे का एक हिस्सा मदनपुर खादर में अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। एडवाइजरी के अनुसार, जैतपुर से सराय काले खां और आश्रम की ओर जाने वाले हाईवे के हिस्से को अगले निर्देश तक बंद किया गया है।

कालिंदी कुंज और मथुरा रोड का इस्तेमाल कर गंतव्यों तक पहुंचने की सलाह

आश्रम और सराय काले खां की ओर जाने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे इस प्रभावित हिस्से से न गुजरें और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए कालिंदी कुंज और मथुरा रोड के रास्ते होते हुए सर्विस रोड का इस्तेमाल करें। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपनी यात्रा की योजना इसी के अनुसार बनाने और सड़कों पर लगाए गए यातायात निर्देशों और संकेतकों का पालन करने की अपील की है। 

दूसरे रास्तों से जाने में मदद करने के लिए की गई है यातायात कर्मियों की तैनाती

एडवाइजरी में कहा गया है कि गाड़ियों की आवाजाही सुचारू रखने और यात्रियों को दूसरे रास्तों से जाने में मदद करने के लिए प्रभावित क्षेत्र में यातायात कर्मियों को भी तैनात किया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी में कहा है, ”यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं, यातायात निर्देशों/संकेतकों का पालन करें और क्षेत्र में तैनात यातायात कर्मियों के साथ सहयोग करें।” 

एडवाइजरी में अस्थायी रूप से रास्ते बंद किए जाने के कारण की जानकारी नहीं

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से प्रभावित क्षेत्र से गुजरते समय धैर्य बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन करने की भी अपील की है। हालांकि, एडवाइजरी में अस्थायी रूप से रास्ते बंद किए जाने के कारण की जानकारी नहीं दी गई है और न ही ये बताया गया है कि प्रभावित हिस्से को दोबारा कब खोला जाएगा। 

अधिकारियों ने पूरा किया हाईवे पर ट्रायल्स का काम

ट्रैफिक पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि अधिकारियों ने हाईवे पर ट्रायल्स का काम पूरा कर लिया है और अब वे इस हिस्से को दोबारा खोलने से पहले जरूरी उपायों का आकलन कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें

प्रयागराज, बनारस, बलिया, छपरा, हाजीपुर, जसीडीह के रास्ते झांसी से आसनसोल तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, चेक करें पूरा रूट



https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/highway-morth-1789381080.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!