वुमेंस एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज दुबई के स्टेडियम में खेला जा गया। इस मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से हरा दिया है। इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीता है और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए। भारत की तरफ से स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ने अर्धशतक लगाया। जवाब में श्रीलंका महिला टीम 20 ओवर में 111 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका की तरफ से कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। भारत की तरफ से गेंदबाजी में श्री चरनी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। इस मैच के लिए टीम इंडिया ने प्लेइंग XI में एक बदलाव किया था। प्रतिका रावल को इस मैच से बाहर किया गया था उनकी जगह जी कमलिनी को मौका मिला था।
एशिया कप फाइनल के लिए भारत और श्रीलंका महिला टीमों का स्क्वॉड
भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, भारती फुलमाली, प्रेमा रावत, श्री चरणानी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, गुनालन कमलिनी
श्रीलंका महिला टीम: चमारी अथापथु (कप्तान), इमेशा दुलानी, संजना कविंदी, हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, चामुदी प्रबोदा, मिताली अयोध्या, विशमी गुणरत्ने, देवमी विहंगा, काव्या कविंदी, चेतना विमुक्ति
Source link
https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/india-tv-2026-09-13t170854-1789308409.jpg








