हरमनप्रीत से नो-हैंडशेक विवाद के बाद निगार सुल्ताना की बढ़ीं मुश्किलें, बोर्ड ने भी झाड़ा पल्ला

वुमेंस एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत और बांग्लादेश के मैच से पहले एक अजीब घटना देखने को मिली। टॉस खत्म होने के बाद बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना ने भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर से हाथ मिलाने से मना कर दिया। हालांकि उन्होंने ऐसा क्यों किया इसकी सही वजह अभी सामने नहीं आई है। इस विवाद पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने पल्ला झाड़ते हुए कहा है कि हाथ न मिलाने की सलाह बोर्ड ने नहीं दी थी, बल्कि यह पूरी तरह से कप्तान निगार सुल्ताना का अपना व्यक्तिगत फैसला था।

BCB की महिला समिति के अध्यक्ष ने इस मामले पर दिया बड़ा बयान

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की महिला समिति के अध्यक्ष रफीकुल इस्लाम बाबू ने यह साफ कर दिया है कि भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर से हाथ न मिलाने का फैसला पूरी तरह से निगार सुल्ताना का अपना था। बोर्ड की तरफ से उन्हें ऐसा करने के लिए कोई आदेश या सलाह नहीं दी गई थी। उनका कहना है कि खेल लोगों को आपस में जोड़ने का काम करता है और बोर्ड भारत समेत सभी देशों के साथ अच्छे रिश्ते बनाए रखना चाहता है।

रफीकुल इस्लाम बाबू ने कहा कि उनका मानना है कि खेल देशों और लोगों को करीब लाने का काम करता है। उन्होंने कहा कि BCB सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि सभी देशों के साथ दोस्ताना रिश्ते चाहता है। उन्होंने कहा कि यह उनका अपना फैसला था। हम मानते हैं कि खेल दुनिया को एक साथ लाता है। हम सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि सभी देशों के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं। इसलिए उन्होंने जो किया, वह पूरी तरह उनका निजी फैसला था।

सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया ने दर्ज की थी जीत

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच की बात करें तो वहां टीम इंडिया ने 40 रनों से जीत दर्ज करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की की। उस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 149 रन बनाए। शेफाली वर्मा ने 44 गेंदों पर 64 रन की शानदार पारी खेली। उनके अलावा भारतीय बल्लेबाजों ने भी उपयोगी योगदान दिया।

150 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 109 रन ही बना सकी। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए। इस तरह भारतीय टीम ने 40 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस हार के साथ बांग्लादेश का महिला एशिया कप में सफर एक बार फिर सेमीफाइनल में खत्म हो गया। टीम ने 2018 में पहली बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था।

यह भी पढ़ें

ICC टेस्ट रैंकिंग में हुई उठापटक, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ होने के साथ हुआ बेड़ागर्क

माइक हेसन बनेंगे पाकिस्तान टेस्ट टीम के हेड कोच? इंग्लैंड से क्लीन स्वीप होने के बाद दिया बड़ा बयान

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/india-tv-2026-09-13t164858-1789298310.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!