बारिश और आंधी का दौर अभी भी जारी, 20 राज्यों में अलर्ट; 60 KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

मानसून की रफ्तार अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ रही है, लेकिन देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर अभी जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज यानी 15 सितंबर को देश के 20 राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कुछ इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं।

दिल्ली में हल्की बारिश के आसार

राजधानी दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश के साथ गरज-चमक होने की संभावना है। आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। तेज हवा चलने की भी संभावना है।

यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, कानपुर, गौतमबुद्ध नगर, सीतापुर, सहारनपुर, गोंडा, बिजनौर, रामपुर और उन्नाव समेत कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट है। यहां 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। लखनऊ में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है।

मध्य प्रदेश और राजस्थान में तेज बारिश

मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश के साथ आंधी की चेतावनी है। सागर, नरसिंहपुर, मंडला, नर्मदापुरम, इंदौर, भोपाल और आसपास के इलाकों में मौसम खराब रह सकता है। हवाओं की रफ्तार 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

राजस्थान के टोंक, करौली, पाली, दौसा, भरतपुर, कोटा, धौलपुर और उदयपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। जयपुर में आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रह सकता है।

बिहार और गुजरात में भी अलर्ट

बिहार के 17 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी है। यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

गुजरात के अहमदाबाद, गांधीनगर, राजकोट, मोरबी, पोरबंदर, जामनगर और देवभूमि द्वारका समेत 8 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश और तमिलनाडु के कई जिलों में भी भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को बिजली चमकने और तेज हवा के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें-

दिल्ली के एक श्मशान घाट के पास मिला नवजात का सिर कटा शव, कौन फेंक गया?

राजस्थान निकाय चुनाव में BJP ने गाड़े झंडे, पीछे रह गई कांग्रेस; CM भजनलाल को दिल्ली बुलाया गया

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!