Stock Market Today 16 September, 2026: बाजार ने तेजी के साथ शुरू किया कारोबार, इन शेयरों में तेज बढ़त

Stock Market Today 16 September, 2026: घरेलू शेयर बाजार ने बुधवार को एक बार फिर बढ़त लेकर कारोबार की शुरुआत की। आज सेंसेक्स 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुला। जबकि निफ्टी 50 ने भी 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ ट्रेडिंग शुरू की। हफ्ते के दूसरे ट्रेडिंग सेशन में बीईएल, आईटीसी, एसबीआई, एक्सिस बैंक जैसी प्रमुख कंपनियों के शेयर अच्छी बढ़त लेकर खुले। इनके अलावा, आज महिंद्रा एंड महिंद्रा और अडाणी पोर्ट्स के शेयरों ने भी तेजी के साथ कारोबार शुरू किया।

सेंसेक्स 245.49 और निफ्टी 83.00 अंकों की बढ़त के साथ खुला

हफ्ते के दूसरे ट्रेडिंग सेशन में बीएसई सेंसेक्स 245.49 अंकों (0.33%) की तेजी के साथ 74,249.31 अंकों पर खुला। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 83.00 अंकों (0.36 प्रतिशत) उछलकर 23,201.60 अंकों पर खुला। बताते चलें कि घरेलू शेयर बाजारों ने मंगलवार को जबरदस्त तेजी के साथ कारोबार शुरू किया था, लेकिन अंत में बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ

हरे निशान में खुले निफ्टी की 50 में से 44 कंपनियों के शेयर

बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से 27 कंपनियों के शेयर ही बढ़त लेकर हरे निशान में खुले और बाकी की 3 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से 44 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 6 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले।

बीईएल के शेयरों ने की अच्छी शुरुआत

हफ्ते के दूसरे ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल दिग्गज सरकारी डिफेंस कंपनी बीईएल के शेयर सबसे ज्यादा 1.61 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले। जबकि, देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी के शेयर ने आज सबसे ज्यादा 0.51 प्रतिशत के नुकसान के साथ कारोबार शुरू किया। बताते चलें कि मंगलवार को बीईएल के शेयर क्रैश हो गए थे।

बुधवार को इन शेयरों ने की पॉजिटिव शुरुआत

सेंसेक्स के अन्य शेयरों की बात करें तो आज आईटीसी के शेयर 1.10 प्रतिशत, एसबीआई 1.07 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.06 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.03 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.02 प्रतिशत, टाइटन 0.96 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.96 प्रतिशत, सन फार्मा 0.77 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.74 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.68 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.68 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.65 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.61 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.55 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.53 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.50 प्रतिशत, ट्रेंट 0.47 प्रतिशत, एटरनल 0.41 प्रतिशत, टीसीएस 0.37 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.37 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.31 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.31 प्रतिशत, एलएंडटी 0.26 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.16 प्रतिशत, इंडिगो 0.14 प्रतिशत और इन्फोसिस के शेयर 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले।

लाल निशान में खुले ये स्टॉक्स

वहीं दूसरी ओर, बुधवार को टाटा स्टील के शेयरों ने 0.22 प्रतिशत और एनटीपीसी के शेयरों ने 0.21 प्रतिशत के नुकसान के साथ कारोबार शुरू किया।

ये भी पढ़ें

पत्नी की सर्जरी के लिए नहीं मिली छुट्टी, होली-दिवाली पर भी किया काम- Oracle ने 12 साल से काम कर रहे कर्मचारी को निकाला



https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/share-pti-3-1789531684.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!