जसप्रीत बुमराह ने वापसी के साथ ICC T20I रैंकिंग में मचाया तहलका, 7 स्थानों की छलांग लगाकर टॉप-10 में की वापसी

भारत और अफगानिस्तान के बीच में खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज के अभी तक 2 मुकाबले खेले गए हैं और दोनों में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला है। पिछले कुछ महीने से फिटनेस की समस्या के चलते बुमराह स्क्वाड से बाहर चल रहे थे, ऐसे में वापसी के साथ उनके लिए यह सीरीज काफी अहम थी और बुमराह ने शानदार तरीके से वापसी करने के साथ 2 मैच में भले ही दो विकेट हासिल किए हैं लेकिन गेंद से उनका फॉर्म और लय काफी जबरदस्त देखने को मिली है, जिसका फायदा बुमराह को आईसीसी टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में भी मिला है, जहां उन्होंने 7 स्थानों की छलांग लगाने के साथ टॉप-10 में एकबार फिर से वापसी कर ली है।

बुमराह सीधे पहुंचे 10वें स्थान पर

जसप्रीत बुमराह का पिछले कुछ महीनों में इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहने की वजह से उनकी आईसीसी रैंकिंग में भी इसका असर देखने को मिला था, जिसमें अब टी20 इंटरनेशनल में वापसी के साथ ही अब वह इसमें सुधार करने में कामयाब हो गए हैं। जसप्रीत बुमराह ने आईसीसी की तरफ से जारी लेटेस्ट रैंकिंग अपडेट में टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में 7 स्थानों की छलांग लगाने के साथ सीधे 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। बुमराह के अब रेटिंग प्वाइंट को लेकर बात की जाए तो वह 650 हो गए हैं। ऐसे में आगामी एशियन गेम्स को देखते हुए बुमराह की रैंकिंग में और अधिक सुधार देखने की उम्मीद की जा सकती है।

अर्शदीप सिंह ने भी 11 स्थानों की लगाई छलांग

बुमराह के अलावा अर्शदीप सिंह भी आईसीसी की तरफ से जारी लेटेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में सुधार करने में कामयाब रहे हैं, जिसमें अफगानिस्तान के खिलाफ शुरुआती 2 टी20 मैचों में अर्शदीप ने कुल 5 विकेट हासिल किए जिसका फायदा उनको आईसीसी रैंकिंग में भी मिला है। अर्शदीप सिंह अब आईसीसी टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में 11 स्थानों की छलांग लगाने के साथ 642 रेटिंग प्वाइंट के साथ 14वें नंबर पर आ गए हैं, वहीं इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती ने 2 स्थानों की छलांग लगाई है और वह 678 रेटिंग प्वाइंट के साथ 5वें नंबर पर पहुंच गए हैं, हालांकि अब उनकी रैंकिंग में गिरावट देखने को भी मिल सकती है क्योंकि वह पहले टी20 मैच के बाद चोटिल होने की वजह से बाहर हो गए हैं और एशियन गेम्स में भी खेलने नहीं जा पाएंगे।

ये भी पढ़ें

आईसीसी रैंकिंग में अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तानी बल्लेबाज को पछाड़ा, जॉस बटलर ने भी लगाई छलांग

वैभव सूर्यवंशी की बढ़ी टेंशन, अब अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में भी मौका मिलना मुश्किल

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/jasprit-bumrah-27-1789548035.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!