रिटायरमेंट के बाद फिर से अर्जेंटीना की जर्सी में खेलते दिख सकते हैं लियोनल मेसी, विदाई मैच को लेकर सामने आया अपडेट

फुटबॉल की दुनिया के महान खिलाड़ियों में शामिल अर्जेंटीना के दिग्गज खिलाड़ी लियोनल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से अपने रिटायरमेंट का ऐलान अगस्त 2026 में कर दिया था। इससे पहले वह फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 में आखिरी बार इंटरनेशनल मुकाबला खेलते हुए दिखाई दिए थे, जिसके फाइनल मैच में अर्जेंटीना को स्पेन से 1-0 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से ही मेसी के रिटायरमेंट लेने के कयास लग रहे थे, जिसमें उन्होंने अगस्त महीने में इसका ऐलान पिता के निधन के बाद कर दिया था। मेसी को लेकर अब अर्जेंटीना फुटबॉल संघ की तरफ से बड़ा ऐलान किया गया है जिसमें मेसी को बेनिन के खिलाफ होने वाले फ्रेंडली मैच में खेलने को लेकर निमंत्रण भेजा गया था, जिसको मेसी ने स्वीकार कर लिया है, ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि यह मेसी का इंटरनेशनल फुटबॉल में आखिरी मुकाबला हो सकता है।

मेसी के विदाई मैच के रूप में किया जा रहा आयोजित

अर्जेंटीना की टीम 6 अक्टूबर को ब्यूनस आयर्स में बेनिन के खिलाफ एक इंटरनेशनल फ्रेंडली फुटबॉल मुकाबला खेलेगी, जिसको लेकर उन्होंने जो स्क्वाड का ऐलान किया है उसमें लियोनल मेसी का नाम भी शामिल है। ऐसे में मेसी के लिए यह मैच इंटरनेशनल में विदाई मुकाबले के रूप में भी देखा जा रहा है। हालांकि अभी तक मेसी ने इस मैच में अपने हिस्सा लेने को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन अर्जेंटीना फुटबॉल के प्रमुख ने कहा कि इस दिग्गज खिलाड़ी ने बेनिन के खिलाफ होने वाले मैच के लिए निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। अर्जेंटीना फुटबॉल संघ के अध्यक्ष क्लाउडियो तापिया के बयान न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार उन्होंने कहा कि सीनियर राष्ट्रीय टीम के कोच लियोनेल स्कालोनी के साथ बातचीत के बाद हमने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और हमारे कप्तान लियोनल मेसी को इस मैच के लिए आमंत्रित करने का फैसला किया है, जिसमें वह विदाई मुकाबला खेल सके जिसके वह पूरे हकदार हैं।

अर्जेंटीना की तरफ से सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं मेसी

लियोनल मेसी के फैंस पूरी दुनिया में देखने को मिलते हैं, जिसमें उनको खेलते हुए देखने का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं। मेसी अर्जेंटीना की तरफ से जहां इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा फुटबॉल मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं तो वहीं उन्होंने सबसे ज्यादा गोल भी किए हैं। मेसी ने 207 मैचों में खेलते हुए 125 मैच खेले हैं, ऐसे में उनके इस बेहतरीन रिकॉर्ड को देखते हुए बेनिन के खिलाफ होने वाले विदाई मैच में अर्जेंटीना मेसी के लिए बेहद यादगार बनाने की योजना पर काम कर रहा है।

ये भी पढ़ें

IND vs PAK मुकाबले के लिए हो जाइए तैयार, पाकिस्तान की टीम आएगी भारत! एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में होगी भिड़ंत

एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने अमेरिका के शेल्टन को हराकर जीता US ओपन 2026 का खिताब



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/lionel-messi-5-1789545428.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!