भारतीय डेविस कप टीम के कप्तान रोहित राजपाल का बड़ा बयान, बोले- साउथ कोरिया के घर में खेलना होगा बड़ी चुनौती

डेविस कप में 18 और 19 सितंबर को भारतीय टीम सियोल में डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप क्वालिफायर राउंड 2 में साउथ कोरिया से भिड़ेगी। साउथ कोरिया के घर में भारतीय टीम को मेजबान की चुनौती से पार पाना होगा। इससे पहले भारतीय डेविस कप टीम के कप्तान रोहित राजपाल ने इंडिया टीवी के स्पोर्ट्स एडिटर समीप राजगुरु से बातचीत की, जिसमें उन्होंने डेविस कप में भारतीय टीम के मौके, चुनौतियों और भारतीय टेनिस के भविष्य पर विस्तार से चर्चा की। इस बातचीत में रोहित ने बताया कि भारतीय टीम इस समय डेविस कप में अच्छी स्थिति में है और टीम के पास आगे जाने का बेहतरीन मौका है। 

उन्होंने कहा कि भारतीय टीम लगभग 30 साल बाद ऐसी स्थिति में है जहां वह दुनिया की टॉप 16 टीमों के साथ वर्ल्ड फाइनल्स के लिए क्वालीफाई करने की रेस में है। हम बहुत ज्यादा इसके बारे में नहीं सोच रहे हैं, क्योंकि आगे मुश्किल मैच है। डेविस कप में साउथ कोरिया से सामना होना है, जो एक बहुत अच्छी टीम है। अगर ये मैच भारत में होता, तो बहुच अच्छा होता। लेकिन अब हमें साउथ कोरिया में खेलना है, जोकि मुश्किल मैच होगा।

साउथ कोरिया में भारत के पास अच्छा मौका

भारतीय टीम की ताकत की बात करते हुए रोहित राजपाल ने बताया कि साउथ कोरिया में टीम इंडिया के जीतने का अच्छा चांस है, क्योंकि भारत के पास सुमित नागल और सुरेश दक्षिणेश्वर जैसे मजबूत सिंगल्स खिलाड़ी हैं। अगर दोनों अपनी पूरी क्षमता के साथ खेलेंगे, तो जीतने का बहुत अच्छा मौका होगा, क्योंकि 4 सिंगल्स मुकाबले हैं। डबल्स में भारत ने हमेशा से अच्छा किया है। डबल्स में यूकी भांबरी जैसे अनुभवी खिलाड़ी के होने से टीम के पास काफी गहराई और मजबूती है। अगर डबल्स में भारतीय खिलाड़ी पूरी क्षमता के साथ खेलते हैं, तो वह दुनिया की किसी भी टीम को हरा सकते हैं।

साउथ कोरिया के खिलाफ सबसे बड़ी चुनौती के बारे में रोहित ने कहा कि अभी तक जितनी जानकारी है, वो ये है कि साउथ कोरिया में आउटडोर कोर्ट मैच होने की संभावना है। उन्होंने मैच के लिए आउटडोर हार्ड कोर्ट चुना है। ऐसे में भारतीय टीम मैच से 10 दिन पहले अभ्यास के लिए पहुंच रही है ताकि वे कोर्ट की स्पीड का आकलन कर सकें। अभी देखना होगा कि उन्होंने कितने स्लो कोर्ट रखे हैं। वहां जाके देखना है कि कंडीशन कैसी है। कितना हमारे पक्ष में होगी। ये चीज बहुत बड़ा रोल अदा करेंगी।  

युकी भांबरी के अनुभव की अहमियत पर भारतीय टीम के कप्तान ने कहा कि कैप्टन के रूप में वह अकेले फैसला नहीं लेते, बल्कि यूकी भांबरी और टीम के वरिष्ठ सदस्यों के साथ मिलकर रणनीति तैयार करते हैं। पहले भी वह रोहन बोपन्ना और अन्य सीनियर खिलाड़ियों के साथ मिलकर रणनीति बनाते थे।

खिलाड़ियों को मिल रहा जमकर सपोर्ट

इंटरनेशनल लेवल पर भारतीय टेनिस विरासत को आगे बढ़ाने के बारे में उन्होंने कहा कि सोमदेव बर्मन के बाद भारत से सुमित नागल आया है। सुमित ने कई बड़े खिलाड़ियों को हराया है और वह टॉप-100 रैंकिंग में शामिल हुआ। सुमित नागल बहुत ही कंसिस्टेंट है। सुरेश दक्षिणेश्वर का अगर आज गेम देखें, तो वह उन चुनिंदा कंपलीट प्लेयर्स में से एक हैं, जो अब तक भारत से निकले हैं। अगर उनको अच्छे से गाइड किया जाए, तो वह टॉप-50 में शुमार हो सकते हैं।  वर्तमान समय में सरकार की तरफ से खिलाड़ियों की कोचिंग, फिजियो और ट्रैवल के लिए काफी सपोर्ट और फंडिंग मिल रही है। सरकार की तरफ से खिलाड़ियों का बहुत ख्याल रखा जा रहा है। उनके हिसाब से ये एक गोल्डन पीरियड है। गौरतलब है कि टेनिस फैंस भारत में डेविस कप के मुकाबले का लुत्फ वीटो एप पर उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

IND vs PAK मुकाबले के लिए हो जाइए तैयार, पाकिस्तान की टीम आएगी भारत! एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में होगी भिड़ंत

एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने अमेरिका के शेल्टन को हराकर जीता US ओपन 2026 का खिताब



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/rohit-rajpal-1789562951.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!