उबला अंडा छीलते ही टूट जाता है? इस हैक से बिना टूटे निकल जाएगा छिलका

अंडा उबालना कहने तो बेहद आसान काम है लेकिन अंडे को उबालना और बिटा टूटे छीलना किसी कला से कम नहीं। अक्सर ऐसा होता है कि उबला हुआ अंडा छीलते समय उसका सफेद हिस्सा छीलके के साथ निकलने लगता है या फिर अंडे की जर्दी बाहर आ जाती है। इससे न सिर्फ अंडे की शेप खराब होती है बल्कि मेहनत भी बेकार लगने लगती है। खासकर ताजे अंडों को छीलना सबसे ज्यादा मुश्किल होता है, क्योंकि अंदर की झिल्ली अंडे के सफेद भाग से मजबूती से चिपकी रहती है। लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं है। हम आपको कुछ आसान ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप अंडे को आसानी से बिना टूटे छील सकते हैं। 

 

अंडे उबालने का तरीका

सबसे पहले एक बड़े बर्तन लें और उसमें पानी को अच्छी तरह गर्म कर लें। जब पानी उबलने लगे तो इसमें अंडे डालें। इसके साथ ही इसमें एक चम्मच नमक डालें। इससे अंडे अच्छी तरह उबलते हैं और छिलके आसानी से निकल जाते हैं। इसके अलावा आप पानी में आधा चम्मच बेकिंग सोडा या एक चम्मच सफेद सिरका मिला सकते हैं। बेकिंग सोडा पानी का pH लेवल बढ़ा देता है, जिससे छिलका आसानी से ढीला पड़ जाता है।

 

अंडे को छीलने का तरीका

अंडे उबल जाने के तुरंत बाद उन्हें गर्म पानी से निकालकर बर्फ से भरे बिल्कुल ठंडे पानी में 5 से 10 मिनट के लिए डाल दें। तापमान में अचानक आए इस बदलाव से अंडे के अंदर का हिस्सा थोड़ा सिकुड़ जाता है, जिससे छिलका और अंडा अलग हो जाते हैं। जब अंडा हल्का ठंडा हो जाए तो अंडे को हल्का सा किचन स्लैब या किसी सख्त चीज पर घुमाते हुए हल्का हल्का सा पटके। इस बात का ध्यान रखें कि अंडे को जोर से नहीं पटकना है। नहीं तो अंडा टूट जाएगा। इसके बाद हल्के हाथ से अंडे के छिलके उतारें। आप देखें कि अंडे के छिलके खुद ही निकल रहे हैं। अंडे को पानी के कटोरे में डुबोकर या नल के बहते पानी के नीचे छीले। पानी की धार छिलके और अंडे के बीच में घुसकर झिल्ली को अलग कर देती है। 

 

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!