प्रोटीन से भरपूर ‘स्पिरुलिना पाउडर’ क्यों माना जाता है सुपरफूड? एक्सपर्ट ने बताए फायदे और इस्तेमाल का तरीका

स्पिरुलिना एक हरा नीला सूक्ष्म शैवाल है, जिसे पाउडर या सप्लीमेंट के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्वों की वजह से इसे सुपरफूड कहते हैं। सर्टिफाइड न्यूट्रिशनिस्ट और वेट लॉस स्पेशलिस्ट लीमा महाजन कहती हैं, स्पिरुलिना सबसे ज़्यादा प्रोटीन वाले नेचुरल फ़ूड्स में से एक है, इसके सूखे वज़न का लगभग 60–70% हिस्सा प्रोटीन होता है। यानी यह प्रोटीन के मामले में मीट, अंडे और दालों जैसी चीजों से भी कहीं आगे है। सिर्फ़ 5 ग्राम स्पिरुलिना से लगभग 3.2 ग्राम प्रोटीन मिलता है, साथ ही इसमें 9 एसेंशियल अमीनो एसिड भी मिलते हैं और यह आसानी से पच भी जाता है। चलिए जानते हैं इसके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका

आयरन भी है भरपूर 

स्पिरुलिना में सिर्फ प्रोटीन ही नहीं बल्कि इसमें आयरन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। कई दूसरे प्लांट-बेस्ड फ़ूड्स की तुलना में इसके आयरन को शरीर द्वारा ज़्यादा आसानी से सोखने लायक बायोअवेलेबल माना जाता है। अनार या चुकंदर की आम सर्विंग के तुलना में स्पिरुलिना  लगभग 1।7 मिलीग्राम ज़्यादा आयरन मिल सकता है।

मिलते हैं कौन से फायदे?

स्पिरुलिना में फाइकोसाइनिन नामक पिगमेंट पाया जाता है जो एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है और शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करता है। कुछ स्टडीज़ में स्पिरुलिना के सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को मैनेज करने में फायदे देखे गए हैं। प्रोटीन समेत कई पोषक तत्वों की मौजूदगी के कारण स्पिरुलिना को शाकाहारी और कम प्रोटीन वाली डाइट लेने वालों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

कैसे करें इस्तेमाल?

इसका स्वाद थोड़ा कड़वा होता है, इसलिए लीमा महाजन कहती हैं कि इसका ड्रिंक बनाते समय आप इसमें आंवला, ताज़ा धनिया, अदरक भी इस्तेमाल करें। इससे स्वाद भी बढ़िया लगता है। साथ ही आंवला विटामिन C देता है, जो आयरन को सोखने में भी मदद करता है। इसके ड्रिंक की शुरुआत हमेशा कम मात्रा से ही करें। प्रोडक्ट पर दिए गए सर्विंग के निर्देशों का पालन करें और हमेशा किसी भरोसेमंद और कंटैमिनेशन-टेस्टेड (मिलावट-मुक्त) ब्रांड को ही चुनें

किन लोगों को नहीं करना चाहिए इस्तेमाल?

अगर आप प्रेग्नेंट हैं या ब्रेस्टफ़ीडिंग करा रही हैं, ऑटोइम्यून कंडीशन है, इम्यूनोसप्रेसेंट या खून पतला करने वाली दवाएं ले रही हैं तो डॉक्टर की सलाह के बिना स्पिरुलिना न लें। ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल या थायरॉइड की दवा लेने वाले किसी भी व्यक्ति को भी पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!