20 किलो वजन कम करने के बाद महिला ने साझा किया अनुभव, बोलीं- खुद में महसूस किए कई बदलाव

बढे हुए वजन को कम करने के बाद सिर्फ शरीर में ही बदलाव नज़र नहीं आता है बल्कि व्यक्ति खुद को मानसिक और भावनात्मक रूप से भी बेहतर महसूस कर सकता है। न्यूट्रिशनिस्ट नमिता सतीश भी ऐसी ही अपनी वेट लॉस जर्नी शेयर कर रही हैं। वह पहले 80 किलो की हुआ करती थीं और उन्होने तकरीबन अपना 20 किलो वज़न कम कर लिया है। वजन कम करने के बाद उन्होंने अपनी जिंदगी में आए कई बदलावों के बारे में बताया। 15 सितंबर की एक इंस्टाग्राम पोस्ट में, नमिता ने कहा कि फ़िट होने से उन्हें अपने शरीर में ज़्यादा सहज महसूस करने लगीं।

वज़न कम करने के बाद महसूस किए ये बदलाव

  • कपड़ों को लेकर बदला नज़रिया: नमिता ने कहा कि सबसे बड़े बदलावों में से एक था कपड़ों को लेकर। उन्होंने अपने शरीर को छिपाने वाले कपड़े चुनने के बजाय, उन्होंने ऐसे कपड़े पहनने शुरू किए जिनमें उन्हें अच्छा लगता था। उन्होंने लिखा, “मुझे अपना लुक पसंद आने लगा। जब मेरा वज़न 80 किलो था, तब की मेरी शायद ही कोई फ़ोटो होगी। लेकिन अब मैं जिम में स्पोर्ट्स ब्रा पहनकर सहज महसूस करती हूँ। पहले मैं सिर्फ़ ढीले-ढाले कपड़े पहनती थी।

  • दौड़ना, तैरना और हाइकिंग की शुरू: नमिता ने बताया कि वजन कम करने के बाद उन्होंने अपने आप को स्ट्रांग महसूस किया है और अब उन्होंने दौड़ना, तैरना और हाइकिंग शुरू की। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अब वो इतनी मजबूत हैं कि 10 किलो का बैकपैक लेकर घूमने निकल जाती हैं। 

  • लोगों से मिलने-जुलने में हुईं ज़्यादा सहज: नमिता ने कहा कि इन बदलावों का असर उनकी सोशल लाइफ़ पर भी पड़ा। जैसे-जैसे उन्हें अपने लुक को लेकर आत्मविश्वास आया, वे लोगों से मिलने-जुलने के लिए ज़्यादा तैयार रहने लगीं। 

  • पहले से ज़्यादा रखने लगीं खुद का ध्यान : उन्होंने यह भी कहा कि अब उन्हें अपने लुक को लेकर कम चिंता होती है इसलिए अब वो अपने चहेरे या शरीर का ज़्यादा ध्यान रखती हैं।  नमिता के लिए यह बदलाव सिर्फ़ शारीरिक नहीं था। उन्होंने खाने-पीने के साथ एक बेहतर रिश्ता बनाने के बारे में भी बात की। 

उनके अनुभव बताते हैं कि वज़न घटाने की यात्रा में सिर्फ़ शरीर के वज़न में बदलाव ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, शारीरिक गतिविधि, सोशल लाइफ़ और खाने-पीने की आदतों में भी बदलाव आ सकते हैं।

ये आदतें नहीं बदलेंगे तो मुश्किल होगा वेट लॉस, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए वजन घटाने के जरूरी नियम

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!