अमेरिका में ट्रेनिंग के दौरान F-16 फाइटर जेट क्रैश, VIDEO आया सामने; खाली कराया गया इलाका

इस वक्त की बड़ी खबर अमेरिका के मिशिगन से सामने आ रही है। यहां मिशिगन की ग्रैंड ट्रैवर्स काउंटी में रेगुलर ट्रेनिंग उड़ान के दौरान टेक्सास एयर नेशनल गार्ड का एक F-16 फाइटर जेट क्रैश हो गया। CBS न्यूज के मुताबिक हादसे के बाद पायलट सुरक्षित रूप से जेट से बाहर निकल गया। हालांकि पायलट को चोटें आई हैं। बाद में उसकी हालत स्थिर बताई गई। बता दें कि टेक्सास नेशनल गार्ड की 149वीं फाइटर विंग द्वारा संचालित यह विमान, अल्पेना में एयर नेशनल गार्ड के कॉम्बैट रेडीनेस ट्रेनिंग सेंटर से ट्रेनिंग मिशन पर था, तभी यह घटना हुई।

पायलट हुआ घायल

दरअसल, टेक्सास मिलिट्री डिपार्टमेंट ने पुष्टि की कि गुरुवार को दोपहर में F-16 फाइटिंग फाल्कन एक हादसे का शिकार हो गया है। हालांकि उन्होंने तुरंत यह जानकारी नहीं दी कि यह हादसा किस वजह से हुआ। उन्होंने बताया कि पायलट विमान से बाहर निकल गया और उसे इलाज के लिए ले जाया गया। 149वीं फाइटर विंग के प्रवक्ता ने बताया कि फिलहाल पायलट की हालत स्थिर है। ग्रैंड ट्रैवर्स काउंटी शेरिफ ऑफिस की मदद कर रही मिशिगन स्टेट पुलिस ने कहा कि अभी तक किसी और के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

खाली कराया गया इलाका

वहीं ‘द हिल’ के अनुसार, मिशिगन स्टेट पुलिस ने क्रैश वाली जगह के एक मील के दायरे में रहने वाले लोगों को वहां से हटने का आदेश दिया है। बताया जा रहा है कि क्रैश होने के बाद विमान से खतरनाक केमिकल लीक होने का खतरा था। इससे पहले स्थानीय लोगों को अपनी जगह पर ही रहने और खिड़कियां-दरवाजे बंद रखने के निर्देश दिए गए थे। फिलहाल फाइटर जेट काउंटी रोड 633 और ब्लेयर टाउनहॉल रोड के पास क्रैश हुआ। अधिकारियों ने घटनास्थल के आसपास की सड़कें बंद कर दी हैं और निवासियों व वाहन चालकों से उस इलाके से दूर रहने को कहा है, ताकि इमरजेंसी टीमें अपना काम कर सकें।

पक्षी टकराने की आशंका

‘द हिल’ की रिपोर्ट के अनुसार, एयर ट्रैफिक कंट्रोल के ऑडियो से संकेत मिलता है कि F-16 के गिरने से कुछ समय पहले शायद किसी पक्षी से टकराने की घटना हुई थी। हालांकि, मिलिट्री अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि विमान किसी पक्षी से टकराया था। अधिकारियों ने क्रैश की जांच शुरू कर दी है। (इनपुट- एएनआई)

यह भी पढ़ें-

नाइजीरिया में जहरीले पेय से हड़कंप, मेथनॉल मिला ड्रिंक पीने से 48 की मौत, 100 लोग अस्पताल में भर्ती

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/untitled-2026-09-18t063613-1789693554.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!