ऐसे खाएं सेब, पेट के कीड़े मरकर मल के साथ बाहर निकल जाएंगे, ये समस्याएं भी होंगी दूर

डॉक्टर रोजाना एक सेब खाने की सलाह देते हैं। सेब शरीर के लिए बहुत फायदेमंद फल माना जाता है। इसका इस्तेमाल करने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। सेब खाने से पेट की सेहत में भी सुधार आता है। अगर आप रोजाना सेब खाते हैं तो इससे कब्ज, गैस, एसिडिटी जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। आचार्य बाल कृष्ण के मुताबिक सेब को रात में खाने से पेट के कीड़े मरकर मल के साथ बाहर निकल जाते हैं। आइये जानते हैं पेट के कीड़े खत्म करने के लिए सेब कैसे खाना चाहिए? 

पेट के कीड़े मारने के लिए सेब कैसे खाएं

सेब खाने से पेट के कई रोग ठीक हो जाते हैं। इसके लिए रात को सोते वक्त सेब का सेवन करना चाहिए। आचार्य बाल कृष्ण के मुताबिक अगर आप सोते वक्त दो सेब खा लेते हैं तो इससे पेट के कीड़े मर जाते हैं। आपको इसे लगातार 7 दिनों तक करना है। इससे पेट के कीड़े मरकर मल के साथ बाहर आ जाते हैं। हां ध्यान रखना है कि सेब खाने के बाद आपको रातभर पानी नहीं पीना है।  अगर आप सुबह खाली पेट सेब खाते हैं तो इससे कब्ज की समस्या दूर होती है। इसके लिए सेब को छिलका के साथ खाएं। इससे सेब के फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं।

पेट के लिए सेब कैसे खाना चाहिए

पेट के रोगियों के लिए सेब सबसे अच्छा फल माना जाता है। सेब में टार्टरिक एसिड होने की वजह से ये बहुत जल्दी पच जाता है। सेब अपने साथ ही दूसरे खाने को भी पचा देता है। अगर आप सेब का मुरब्बा खाते हैं तो इससे आमाशय-संबधी रोगों में भी फायदा मिलता है। इसके अलावा सेब आंतों की बीमारी में भी फायदेमंद माना जाता है। सेब खाने से प्यास खत्म होती है और आंत स्वस्थ रहती हैं। आंतों के लिए  इसके लिए सेब को भूनकर इस्तेमाल कर सकते हैं।सेब में दस्त कम करने वाले गुण भी पाए जाते हैं। इसके लिए पोस्त दाना के काढ़े में सेब का शर्बत मिलाकर खाने से फायदा मिलता है। इस तरह सेब का इस्तेमाल करने से पेट की कई बीमारियों से बचा जा सकता है। 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!