शाम की चाय का मजा हो जाएगा दोगुना, बस बनाकर देखें आलू लच्छा पकोड़ा

शाम की सुहानी हवा, हाथ में गरमा-गरम चाय का कुल्हड़ और प्लेट में कुरकुरे पकोड़े हो तो शाम की चाय का मजा दोगुना हो जाता है। शाम की चाय के साथ अक्सर हमारा मन कुछ चटपटा खाने का करता है। ऐसे में आलू लच्छा पकोड़ा बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। यह एक ऐसा कॉम्बिनेशन है जो किसी का भी मूड ठीक कर सकता है और दिनभर की थकान को दूर कर सकता है। अगर आप रोजाना के प्याज और आलू के पकोड़े खाकर बोर हो चुके हैं, तो इस बार आलू लच्छा पकोड़ा ट्राई कर सकते हैं। बाहर से एकदम क्रिस्पी यह पकौड़ा स्वाद में लाजवाब लगता है। यहां इसकी रेसिपी दी गई है। नोट कर लें। 

सामग्री

  • कच्चे आलू: 3 बड़े 
  • बेसन: 3-4 चम्मच 
  • कॉर्नफ्लोर या चावल का आटा: 2 चम्मच 
  • हरी मिर्च: 2 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक: 1 छोटा चम्मच (घिसा हुआ)
  • हरा धनिया: बारीक कटा हुआ
  • मसाले: आधा चम्मच अजवाइन, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच अमचूर या चाट मसाला, और स्वादानुसार नमक
  • तेल: तलने के लिए

बनाने का तरीका 

स्टेप 1: सबसे पहले आलू को छील लें। फिर इसे कद्दूकस कर लें। इन लच्छों को तुरंत ठंडे पानी में 2-3 बार धोएं ताकि इनका सारा स्टार्च निकल जाए। इससे पकोड़े ज्यादा कुरकुरे बनते हैं।

स्टेप 2: अब धोए हुए आलू के लच्छों को हाथों से दबाकर या किसी सूती कपड़े में बांधकर पूरा पानी अच्छी तरह निचोड़ लें। आलू में बिल्कुल भी पानी न रहे। 

स्टेप 3: अब एक बर्तन में आलू के सूखे लच्छे लें। इसमें बेसन, चावल का आटा, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया और सारे सूखे मसाले मिलाएं।

स्टेप 4: इस बात का ध्यान रखें कि इस मिश्रण में पानी बिल्कुल न डालें। आलू का बचा हुआ मॉइश्चर ही बेसन को लपेटने के लिए काफी होता है।

स्टेप 5: अब कढ़ाई में तेल गरम करें। आलू के लच्छों का थोड़ा-थोड़ा हिस्सा हाथ में लेकर बिना ज्यादा दबाए छितराते हुए गरम तेल में डालें। पकोड़ों को मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। फिर इसे हरी चटनी और चाय के साथ सर्व करें। 

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!