अजीत अगरकर पर लटकी है तलवार! पार्थिव पटेल ने सोशल मीडिया पर क्या किया इशारा

अजीत अगरकर पर फैसला फिलहाल नहीं हुआ है, लेकिन इतना तो तय लग रहा है कि उन पर तलवार लटकी हुई है। शुक्रवार को बीसीसीआई की एक एजीएम हुई, इसमें आखिरी फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन बोर्ड ने पदाधिकारियों को इस पूरे मामले पर निर्णय लेने का अधिकार दे दिया है। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर पार्थिव पटेल ने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट कर दिया है, जिसने आग को और हवा दे दी है। इसके तरह तरह के मायने निकाले जा रहे हैं। 

जुलाई 2023 में चीफ सिलेक्टर बने थे अजीत अगरकर, अक्टूबर 2026 तक उनका कार्यकाल

टीम इंडिया की सिलेक्शन कमेटी चीफ अजीत अगरकर अपने पद पर बने रहेंगे या ​फिर हट जाएंगे, इसका फैसला आने वाले कुछ और वक्त में हो जाएगा। अगरकर जुलाई 2023 में भारत के चीफ सिलेक्टर बने थे और कार्यकाल अक्टूबर 2026 तक चलना है, लेकिन पिछले दिनों रोहित शर्मा को लेकर जो कुछ भी घटनाक्रम सामने आया है, उसमें चर्चाओं के बाजार को गर्म जरूर कर दिया है। दरअसल जब भारतीय टीम वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड के दौरे पर थी, उसी दौरान आखिरी मुकाबले से पहले अचानक खबर आई कि लॉर्ड्स वनडे रोहित का आखिरी वनडे मैच होगा। कुछ रिपोर्ट्स में कहा तो यहां तक गया था कि शायद अजीत अगरकर ने रोहित शर्मा से कह दिया है कि वे आगे के प्लान में फिट नहीं बैठ रहे हैं। उसके बाद रोहित शर्मा ने धमाकेदार शतक ठोका, जिसे रोहित का अगरकर को जवाब कहा गया। हालांकि खुले तौर पर रोहित और अजीत ने अब तक इस बारे में कुछ नहीं कहा है। इसके बाद बीसीसीआई सचिव ने भी कहा कि रोहित अच्छा खेल रहे हैं। अटकलें लगाने की जरूरत नहीं है। 

पार्थिव पटेल का नाम अचानक आया सामने

इस बीच अगर अजीत अगरकर को अपने कार्यकाल से पहले ही हटाया जाता है तो नया नाम भी सामने आ गया है। क्रिकबज की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पार्थिव पटेल अगले चीफ सिलेक्टर हो सकते हैं। हालांकि नया चीफ सिलेक्टर के चयन में वक्त लगेगा। पहले इसके लिए बीसीसीआई की ओर से विज्ञापन जारी किया जाएगा, इसके बाद आवेदन आएंगे और फिर इंटरव्यू होंगे, इसमें काफी वक्त लगता है। इस बीच हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि ये अजीत अगरकर की आखिरी टीम है, इसके बाद वे टीम सिलेक्शन नहीं कर पाएंगे। 

पार्थिव के सोशल मीडिया के पोस्ट से बढ़ी अटकलें

इस बीच चौंकाने वाली बात ये भी हुई है कि चीफ सिलेक्टर के दावेदार माने जा रहे पार्थिव पटेल ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर की है। इसमें उन्होंने ईशारों ही ईशारों में कुछ कहने की कोशिश की है, इसको लेकर भी अटकलें लगाई जा रही है। कहा जा रहा है कि पार्थिव ही नए चीफ सिलेक्टर होंगे, हालांकि पता नहीं, पटेल ने ये पोस्ट क्या सोचकर की है, लेकिन चर्चाएं तो चल ही रही हैं। 

यह भी पढ़ें 

ट्रेविस हेड ने ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे मैच में ठोक दिया सबसे तेज ताबड़तोड़ शतक, पहली ही पारी में लिख दी जीत की कहानी

एशियन गेम्स क्रिकेट में सेमीफाइनल में 4 टीमों की एंट्री, कब और किससे होगा भारत और पाकिस्तान से मुकाबला

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/parthiv-patel-pti-1789730506.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!