बर्थडे नहीं था फिर भी कमरा सजाया, पूजा की, चॉकलेट रखी… फिर फ्रिज में छिपा दी बेटी की लाश; पिता के सुसाइड नोट से खुला राज

गुजरात के अमरेली में एक ऐसा दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया है। यहां 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी 5 साल की बेटी की हत्या कर उसका शव रेफ्रिजरेटर में रख दिया और बाद में खुदकुशी कर ली। यह खौफनाक वारदात गुब्बारों और मोमबत्तियों से सजे एक कमरे में हुई, जहां मृतक किशोर धनक ने अपराध स्वीकार करते हुए कुछ नोट छोड़े। धनक ने नोट में लिखा था कि उसकी मौत के बाद अपनी बेटी को तकलीफ से बचाने के लिए उसने उसकी लाश को फ्रिज में रख दिया है।

फ्रीज में रखी बेटी की लाश, फिर लगा ली फांसी

राजुला की DSP नयना गोरडिया ने बताया कि किशोर धनक निर्माण स्थल पर सुपरवाइजर का काम करता था और बुधवार को अपनी बेटी हिमांशी के साथ घर पर ही था। धनक ने कथित तौर पर हिमांशी का मुंह हाथ से दबाकर उसका दम घोंट दिया। इसके बाद उसने उसकी लाश को रेफ्रिजरेटर में रख दिया और खुद फांसी लगा ली। FIR के मुताबिक धनक ने तीन सुसाइड नोट लिख कर उन्हें बिस्तर पर रख दिया था।

सुसाइड नोट में क्या लिखा?

धनक की पत्नी मंजू बेन ने तहरीर में बताया कि एक नोट में पति ने लिखा था कि उन्होंने ‘पर्सनल लोन’ लिया था और उन पैसे का निवेश निर्माण कार्य में किया था। FIR के मुताबिक, ”धनक को 7.25 लाख रुपये मिलने थे, लेकिन उन्होंने (कारोबारी मित्रों ने) उन्हें कुछ नहीं दिया। उनके पास पैसे नहीं थे और उन्हें कोई रास्ता नहीं सूझ रहा था, इसलिए वह अपनी बेटी के साथ आत्महत्या कर रहे हैं।” धनक ने दूसरे सुसाइड नोट में लिखा कि उसने बच्ची को इसलिए मार डाला क्योंकि वह नहीं चाहते था कि उसकी मौत के बाद बेटी को कोई तकलीफ हो।

वहीं, एक और सुसाइड नोट में उसने माफी मांगी और बताया कि बच्ची की लाश फ्रीज में रखी है।

ऐसे हुआ वारदात का खुलासा

वारदात की जानकारी तब हुई जब 14 सितंबर को मायके गई मंजू बेन ने किशोर धनक से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसे फोन कॉल का कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद मंजू बेन ने बुधवार शाम को अपने भाई को किशोर का हाल-चाल जानने के लिए भेजा, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद मंजू बेन घर लौटीं और दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हुईं तो फंदे से लटका किशोर का शव देखा।

बेटी को पहनाए सफेद कपड़े, फ्रिज में रखे तकिये

पुलिस निरीक्षक पी एल चौधरी ने बताया कि कमरे में कुछ असामान्य था। उन्होंने कहा कि कमरे को गुब्बारों और मोमबत्तियों से सजाया गया था और किशोर ने अपनी बेटी को सफेद कपड़े पहनाए थे, उसके सिर पर दुपट्टा रखा था और रेफ्रिजरेटर में तकिये रखे थे। साथ ही बच्ची के होंठों पर तुलसी के पत्ते भी रखे थे।

कागज पर लिखा’हैप्पी बर्थडे हिमांशी’ और फ्रिज पर रख दिया

चौधरी ने कहा, ”ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वह आखिरी बार उसका जन्मदिन मनाना चाहता था। उसने कमरे में मूर्तियों की पूजा भी की थी, जिसे गुब्बारों और मोमबत्तियों से सजाया गया था। उसने कमरे और फ्रिज में चॉकलेट भी रखी थीं। उन्होंने बताया कि बच्ची का जन्मदिन नहीं था, फिर भी रेफ्रिजरेटर पर एक कागज रखा हुआ था जिस पर ‘हैप्पी बर्थडे हिमांशी’ लिखा था। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच की जा रही है।

(इनपुट- PTI)

यह भी पढ़ें-

13 साल के मासूम को किडनैप किया, वीडियो बनाया फिर मार डाला… पड़ोसी ने एजुकेशन लोन चुकाने के लिए रची साजिश

जिस जगह पर लिव-इन पार्टनर का मर्डर किया, उसी जगह फैसल को पुलिस ने रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा; देखें वीडियो



https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/birthday-decoration-cozy-living-room-interior-70898-8657-1789750162.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!