ऑस्ट्रेलिया ने 2 साल बाद जीती सीरीज, दूसरे वनडे में कंगारू ऑलराउंडर ने तोड़ा 24 साल पुराना रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। इस मैच में 84 रनों से जीत दर्ज करने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा। इसके साथ ही आपको बता दें कि 2 साल बाद ऑस्ट्रेलिया ने विदेश में कोई वनडे सीरीज जीती है। इससे ठीक पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को पाकिस्तान और बांग्लादेश में शिकस्त मिली थी। इस सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार, 20 सितंबर को खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ट्रैविस हेड ने लगाया शतक

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 356 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया को उसके कप्तान मिचेल मार्श (53 रन) और ट्रेविस हेड ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई और दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 130 रन जोड़े। ट्रेविस हेड ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 84 गेंदों में 112 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 15 चौके और 3 छक्के लगाए। मिडिल ऑर्डर में ओलिवर पीक ने भी तेजी से नाबाद 41 रन बनाए, जबकि बाकी बल्लेबाजों ने छोटे-छोटे योगदान दिए, जिसकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया बड़े स्कोर तक पहुंच सका।

जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी इस मुकाबले में रही फ्लॉप

357 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की पूरी टीम 48.3 ओवरों में 272 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के ओपनर्स और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों को अच्छी शुरुआत तो मिली, लेकिन कोई भी खिलाड़ी बड़ा स्कोर नहीं बना सका। कप्तान सिकंदर रजा ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 45 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी में जोश हेजलवुड, कूपर कोनॉली, एडम जम्पा और मैट रेनशॉ ने 2-2 विकेट लिए, जबकि नाथन एलिस और ओलिवर पीक को 1-1 सफलता मिली।

ओलिवियर पीक ने तोड़ा 24 साल पुराना रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ओलिवियर पीक ने मैच में एक विकेट हासिल करके 24 साल पुराना एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने ब्रेंडन टेलर को आउट किया, जो इस मैच में उनका एकमात्र विकेट था। इस विकेट के साथ ही वह वनडे (ODI) क्रिकेट में विकेट लेने वाले सबसे युवा ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर बन गए हैं। पीक ने यह उपलब्धि 20 साल और 7 दिन की उम्र में हासिल की, जिसके साथ ही उन्होंने साल 2002 में बना नाथन हॉरित्ज का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें

कब भारत आएगी एशिया कप की दोनों ट्रॉफी? BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने मीटिंग के बाद दिया बड़ा बयान

शैफाली वर्मा ने रचा इतिहास, WT20I में एक कैलेंडर ईयर में सबसे छक्के लगाने वाली भारतीय बल्लेबाज बनी

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/india-tv-2026-09-18t231415-1789753430.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!