बॉक्स ऑफिस पर ‘वाइब’ की दमदार शुरुआत, ‘दायरा’ को छोड़ा पीछे, पहले दिन कमाए 1.50 करोड़

कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘दायरा’ के मुकाबले अच्छी शुरुआत रही, लेकिन उम्मीद से कम कमाई कर पाई। ‘मडगांव एक्सप्रेस’ के बाद यह फिल्म डायरेक्टर के तौर पर उनकी दूसरी फिल्म है। इस कॉमेडी फिल्म को कुणाल खेमू ने ही प्रोड्यूस, लिखा और डायरेक्ट किया है और वे इसमें लीड एक्टर भी हैं। फिल्म में स्पर्श श्रीवास्तव, प्रीति जिंटा, वंशिका धीर, यशपाल शर्मा और दिनेश लाल यादव भी अहम किरदारों में हैं। अनोखी कहानी और कॉमेडी के बावजूद दर्शकों से ‘वाइब’ को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। इंडिया टीवी ने इस फिल्म को 2.5 रेटिंग दी है।

फिल्म वाइब का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क के अनुसार ‘वाइब’ ने भारत में पहले दिन 3,194 शो में अनुमानित 1.50 करोड़ नेट और 1.80 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन किया। फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 13.38% रही, जिसमें मॉर्निंग शो में 6%, दोपहर के शो में 11.31%, शाम के शो में 13.92% और रात के शो में ऑक्यूपेंसी बढ़कर 22.31% हो गई।

दायरा से वाइब की टक्कर

बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की टक्कर उनकी भाभी करीना कपूर खान की फिल्म ‘दायरा’ से हुई है। इस टक्कर के बावजूद ‘वाइब’ ने पहले दिन बेहतर प्रदर्शन किया, क्योंकि ‘दायरा’ ने भारत में 90 लाख नेट कलेक्शन किया।

वाइब ने ‘एक दिन’ और ‘मैं वापस आऊंगा’ को पीछे छोड़ा

धीमी शुरुआत के बावजूद ‘वाइब’ ने आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी की रोमांटिक फिल्म ‘एक दिन’ को पीछे छोड़ दिया है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अपने ओपनिंग डे पर 1.15 करोड़ कमाए थे। ‘वाइब’ ने इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसने भी अपने ओपनिंग डे पर 1.15 करोड़ की कमाई की थी।

फिल्म वाइब की कहानी

यह फिल्म दो ऐसे पक्के दोस्तों की कहानी है, जिनकी जिंदगी में अचानक एक मोड़ आता है जब उन्हें गलती से एक आतंकवादी साजिश का पता चलता है। इसके बाद एक उथल-पुथल भरा और मजेदार एडवेंचर शुरू होता है, जिसमें दोनों दोस्त ऐसी स्थितियों में फंस जाते हैं जो उनकी समझ से बाहर होती हैं। अनोखी कहानी और कॉमेडी के बावजूद ‘वाइब’ को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। बता दें कि कुणाल खेमू ने बताया था कि उन्होंने फिल्म ‘वाइब’ में कैमियो रोल के लिए अपनी सास शर्मिला टैगोर को डायरेक्ट किया है।

ये भी पढ़ें – प्रीति जिंटा ने फिल्म ‘वाइब’ के लिए की 18 घंटे शूटिंग, बोलीं- बच्चों के पास जल्द लौटना था

Latest Bollywood News

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!