बप्पा के विसर्जन में भावुक हुए चिराग पासवान, नहीं थमे आंसू, विशाल सिंह की आंखें भी हो गईं नम

बप्पा का आगमन जितनी खुशियां लेकर आता है, उनकी विदाई का पल उतना ही भावुक कर देने वाला होता है। गणपति उत्सव में श्रद्धालु पूरे जोश और उत्साह के साथ बप्पा का स्वागत करते हैं, लेकिन जैसे ही विदाई का पल आता है, श्रद्धालुओँ की आंखें नम हो जाती हैं। ऐसा ही पल हाल ही में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ भी देखने को मिला, जो गणपति विसर्जन के दौरान बप्पा को विदाई देते-देते रोने लगे। यही नहीं, उनके साथ मौजूद टीवी एक्टर विशाल सिंह भी बेहद भावुक हो गए और उनकी भी आंखें बप्पा को विदाई देते वक्त छलक पड़ीं। सोशल मीडिया पर इस भावुक पल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मुंबई में गणपति विसर्जन के दौरान चिराग पासवान और विशाल सिंह को भावुक होते देखा गया।

बप्पा की विदाई में भावुक हुए चिराग पासवान-विशाल सिंह

बप्पा की विसर्जन यात्रा में शामिल चिराग पासवान और ‘साथ निभाना साथिया’ फेम विशाल सिंह सुर्ख गुलाबी रंग के कुर्ते में नजर आए। दोनों लंबे समय तक बप्पा के सामने खड़े रहे और जैसे ही बप्पा की विदाई का समय आया, दोनों के चेहरे भावुकता से भर गए। चिराग पासवान और विशाल सिंह दोनों की ही आंखें बप्पा को विदा करते-करते आंसुओं से भर गईं। इस दौरान अगल-बगल मौजूद लोग उन्हें संभालने की कोशिश करते दिखे।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

चिराग पासवान और विशाल सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बप्पा के प्रति चिराग पासवान की आस्था और भावुकता देखकर लोग कमेंट करते हुए अपनी भी भावनाएं जाहिर कर रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- ‘बप्पा की विदाई का पल वाकई भावुक कर देने वाला होता है।’ एक अन्य ने लिखा- ‘बप्पा को विदाई देना आसान नहीं होता।’

कंगना रनौत संग काम कर चुके हैं चिराग पासवान

बता दें, चिराग पासवान बॉलीवुड में भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। उन्होंने 2011 में ‘मिले ना मिले हम’ से डेब्यू किया था था, जिसमें  उनके साथ कंगना रनौत लीड रोल में थीं। तनवीर खान के निर्देशन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और फिर चिराग पासवान ने भी अभिनय से दूरी बना ली। समय के साथ चिराग पासवान ने राजनीति में एंट्री ले ली और अब कंगना भी राजनीति ज्वॉइन कर चुकी हैं और 2024 में मंडी लोकसभा सीट से सांसद चुनी गईं। इस बीच कई बार दोनों के रिश्ते की भी अफवाहें चर्चा में रहीं, जिन्हें कंगना रनौत खुद खारिज कर चुकी हैं। कंगना ने चिराग पासवान को डेट करने की अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा था कि ‘अगर इन अफवाहों में सच्चाई होती तो हमारे बच्चे हो गए होते।’

ये भी पढ़ेंः राहा को कैमरा फ्लैश से बचाती दिखीं आलिया भट्ट, रणबीर ने संभाली बप्पा की मूर्ति, गणपति विसर्जन का वीडियो वायरल

Latest Bollywood News

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!