बीजेपी सांसद का हिमाचल सीएम सुक्खू पर पलटवार, बोले- ‘गुरु गुरु होता है, चेला चेला होता है’

शिमला। बीजेपी के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बयान पर पलटवार किया है। मुख्यमंत्री के बयान पर तंज कसते हुए हर्ष महाजन ने कहा कि गुरु गुरु होता है और चेला चेला होता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बिना सोचे-समझे बयानबाजी कर रहे हैं। महाजन ने कहा कि उनके लिए आगे केवल अंधेरा है, जबकि भाजपा के लिए उजाला है। महाजन ने कहा कि उनकी नीति स्पष्ट है और वह अगले चुनाव के लिए तैयार हैं। उन्होंने कांग्रेस की आगे की स्थिति को वर्तमान पंचायती चुनाव से स्पष्ट बताया। 

सीएम ने बीजेपी सांसद पर कसा था तंज

हर्ष महाजन क्यारकोटि में एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाने पहुंचे थे। इस दौरान पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज और क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य खुश विक्रम सेन भी मौजूद रहे। इस दौरान हर्ष महाजन ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें मुख्यमंत्री ने कहा था कि हर्ष महाजन के सलाहकार होने के कारण वीरभद्र सिंह कभी रिपीट नहीं कर पाए। इस पर महाजन ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि गुरु गुरु होता है और चेला चेला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को बिना सोचे-समझे बयानबाजी नहीं करनी चाहिए।  

वीरभद्र सिंह के साथ लंबे समय तक जुड़ रहे हर्ष महाजन

हर्ष महाजन ने इस मौके पर विक्रमादित्य सिंह के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने उनके बयान को केवल राजनीतिक बयान करार दिया। महाजन ने कहा कि वह वीरभद्र सिंह के राजनीतिक शिष्य रहे हैं। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह 84 वर्ष की उम्र तक राजनीति में सक्रिय रहे और जब तक जीवित रहे, राजनीति में थे। महाजन ने कहा कि व्यक्ति जीवित रहने तक राजनीति में सक्रिय रहता है। इस दौरान उन्होंने अपने राजनीतिक संबंधों और वीरभद्र सिंह के साथ अपने जुड़ाव का भी उल्लेख किया।

मुख्यमंत्री ने दिया था ये बयान

बता दें कि अभी हाल में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा था कि हर्ष महाजन जब-जब कांग्रेस के सलाहकार रहे। तब-तब कांग्रेस हारी। वे आजकल वे बीजेपी के सलाहकार बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि महाजन जिसके भी सलाहकार रहे, उसका कभी भी बेड़ा पार नहीं हुआ। इससे पहले सीएम सुक्खू ने हिमाचल में कर्मचारियों और पेंशनर्स के बकाया भुगतान पर भी बयान दिया था।

 

रिपोर्टः कपिल ठाकुर

ये भी पढ़ेंः “राहुल गांधी ‘गजनी’ बन गए हैं क्या, उनकी याददाश्त चली गई है? भाजपा ने पूछा तीखा सवाल

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!