कैटरीना कैफ की बहन पर आया देवर सनी कौशल का दिल? वेकेशन तस्वीरों के बाद डेटिंग की अटकलें तेज, फैंस ने दिया सबूत

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल 2021 में शादी के बंधन में बंधे थे, लेकिन इसके पहले तक उन्होंने अपने रिश्ते की किसी को कानों कान भनक नहीं लगने दी। शादी वाले दिन तक दोनों ने अपने रिश्ते को दुनिया की नजरों से छुपाकर रखा और आखिरकार अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करके फैंस संग गुड न्यूज शेयर की। अब इस स्टार कपल के भाई-बहन भी इनके नक्श-ए-कदम पर चलते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कैटरीना की बहन इजाबेल और विक्की कौशल के भाई सनी के बीच डेटिंग की चर्चाएं जोरों पर हैं। विक्की और कैटरीना के चलते इजाबेल और सनी कौशल के बीच करीबी रिश्ता है  और  अक्सर दोनों साथ घूमते-फिरते और मुंबई में कैटरीना-विक्की के घर पर साथ समय बिताते नजर आ जाते हैं। लेकिन, अब सोशल मीडिया यूजर्स ने इस बात पर शक जताना शुरू कर दिया है कि दोनों के बीच दोस्ती से बढ़कर कुछ है।

क्या एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं इजाबेल और सनी कौशल?

दरअसल, पिछले दिनों इजाबेल और सनी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। खास बात ये थी कि दोनों ने अलग-अलग एंगल से एक जैसी तस्वीरें शेयर की थीं और लोकेशन में तुर्की था। ये पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और सोशल मीडिया यूजर्स ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि दोनों इंस्ताबुल (तुर्की) में साथ वेकेशन एंजॉय कर रहे थे। हालांकि, सनी कौशल ने ये तस्वीरें जहां शुक्रवार को पोस्ट कीं, वहीं इजाबेल ने जुलाई में शेयर की थीं। ऐसे में कुछ फैंस के बीच कन्फ्यूजन पैदा हो गया।

sunny kaushal

Image Source : INSTAGRAM/@ISAKAIF/@SUNSUNNYKHEZइजाबेल और सनी कौशल के पोस्ट ने खींचा फैंस का ध्यान।

पोस्ट पर यूजर्स के रिएक्शन

जैसे ही सोशल मीडिया पर ये पोस्ट वायरल होने लगा, यूजर्स भी इस पर रिएक्ट किए बिना नहीं रह पाए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘दीदी तेरा देवर दीवाना’। एक अन्य ने लिखा- ‘हो सकता है कि यह थोड़ी ज़्यादा बड़ी बात हो, लेकिन अगर ऐसा हुआ तो कमाल ही हो जाएगा।’ एक लिखता है- ‘हम आपके हैं कौन तो सच होता दिख रहा है।’ एक ने लिखा- ‘मैंने अभी सनी कौशल के इंस्ताबुल की तस्वीरें देखीं, जबकि इजाबेल ने जुलाई में ही शेयर कर दी थीं।’ एक लिखता है- ‘कुछ तो खिचड़ी पक रही है, लगता है जल्दी ही एक और नई जोड़ी का ऐलान होने वाला है।’

शरवरी संग जुड़ चुका है सनी कौशल का नाम

इन दावों पर अब तक इजाबेल और सनी कौशल में से किसी ने प्रतिक्रिया नहीं दी है। बता दें, सनी कौशल का नाम एक समय पर शरवरी वाघ के साथ जुड़ चुका है। ये चर्चाएं तब शुरू हुईं जब शरवरी ने कैटरीना और विक्की की प्राइवेट वेडिंग अटैंड की थी। हालांकि, इस साल की शुरुआत में ऐसी खबरें आईं कि 2025 में ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था। दूसरी तरफ हाल ही में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ भी अपनी एक पब्लिक अपीयरेंस को लेकर चर्चा में रहीं। बेटे को जन्म देने के बाद से ही कैटरीना लाइमलाइट से दूर हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने अंबानी परिवार के गणपति पूजा में शिरकत की, जहां अपने लुक से उन्होंने सबका ध्यान खींच लिया।

ये भी पढ़ेंः तस्वीर में नजर आ रहे दो नटखट बच्चों को पहचाना? एक है बॉलीवुड का धांसू हीरो, पिता हैं मशहूर एक्शन डायरेक्टर

Latest Bollywood News

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!