भारत और श्रीलंका के बीच कब खेला जाएगा गोल्ड मेडल मैच, पाकिस्तान के पास भी एक पदक जीतने का मौका

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को दूसरे सेमीफाइनल में 114 रनों से  हराकर एशियन गेम्स के फाइनल में जगह बना ली है। इससे भारत का कम से कम सिल्वर मेडल जीतना पक्का हो गया है। अब गोल्ड मेडल के लिए भारत का मुकाबला श्रीलंका से होगा। वहीं, सेमीफाइनल में हारने वाली पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें ब्रॉन्ज मेडल के लिए आपस में भिड़ेंगी। ऐसे में पाकिस्तान के पास भी इस एशियन गेम्स में कम से कम एक मेडल जीतने का मौका है।

कब खेले जाएंगे गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले

एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट में गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल के दोनों मैच एक ही दिन खेले जाएंगे। दिन के पहले मैच में ब्रॉन्ज मेडल के लिए पाकिस्तान और बांग्लादेश आमने-सामने होंगे। इसके बाद, गोल्ड मेडल मैच में भारत का मुकाबला श्रीलंका से होगा। टाइमिंग को लेकर बात करें तो ब्रॉन्ज मेडल का मैच भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे से शुरू होगा। वहीं भारत और श्रीलंका के बीच गोल्ड मेडल मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा।

भारत के लिए शैफाली वर्मा ने लगाया शानदार शतक

दूसरे सेमीफाइनल मैच की बात करें तो शेफाली वर्मा ने 9 छक्कों की मदद से सिर्फ 49 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए, जिसके दम पर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश के सामने 196 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा था। इस शतकीय पारी के साथ शेफाली ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 15.4 ओवर में 81 रनों पर ही ढेर हो गई और भारत ने यह मैच 114 रनों से जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा और नंदिनी शर्मा ने 3-3 विकेट लिए।

चमारी अटापट्टू ने श्रीलंका के लिए खेली मैच विनिंग पारी

एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में श्रीलंका ने चमारी अटापट्टू की नाबाद 83 रनों की शानदार पारी की बदौलत पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ श्रीलंका की टीम फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही और उनका कम से कम सिल्वर मेडल पक्का हो गया है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने शवाल जुल्फिकार (54 रन) और आयशा जफर (71 रन) की शतकीय साझेदारी की मदद से 177 रन बनाए थे, जिसे श्रीलंका ने सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर 17.5 ओवरों में ही आसानी से हासिल कर लिया।

यह भी पढ़ें

शैफाली वर्मा ने तोड़ा स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड, एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बनी

स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, महिला T20I में बन गईं सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/india-tv-2026-09-20t144527-1789895640.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!