मुंबई के गणेशोत्सव में शहर भर से भक्त उमड़ रहे हैं और सेलिब्रिटी भी इसमें पीछे नहीं हैं। इसी जोश में शामिल होते हुए, एक्टर सुनील शेट्टी अपने बेटे अहान शेट्टी के साथ मुंबई के मशहूर गणपति पंडाल ‘चिंचपोकली चा चिंतामणि’ पहुंचे। एक वीडियो में दोनों एक्टर्स को भारी भीड़ के बीच आते और दर्शन का इंतजार करते हुए देखा गया। पिता-बेटे की इस जोड़ी का मंडल के आयोजकों ने सम्मान भी किया। दोनों ने पूजा-अर्चना की और मूर्ति से आशीर्वाद लिया। उनकी विजिट के दौरान आयोजकों ने उन्हें सम्मानित भी किया, जिससे उनके गणेशोत्सव के अनुभव में एक और यादगार पल जुड़ गया।
सुनील शेट्टी ने बेटे संग ‘चिंचपोकली चा चिंतामणि’ का आशीर्वाद लिया
पंडाल की ओर से शेयर किए गए एक वीडियो में सुनील को भीड़ के बीच से गुजरते हुए देखा गया, जबकि भक्त दर्शन के लिए लाइन में इंतजार कर रहे थे। बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने बेटे अहान के साथ बप्पा के दर्शक किए और वहां मौजूद भीड़ को नमस्ते और हाय हेलो किया। उन्होंने बेज रंग का कुर्ता-पजामा और सनग्लासेस पहने थे। वहीं बाद में आए अहान ने एम्ब्रॉयडरी वाले सफेद कुर्ते और डेनिम जींस के साथ अपना फेस्टिव लुक युवा और स्टाइलिश रखा।
चिंचपोकली चा चिंतामणि का 107वां साल
चिंचपोकली चा चिंतामणि मुंबई के पुराने गणेशोत्सव आयोजनों में से एक है, जिसकी शुरुआत 1920 में हुई थी। यह मंडल 2026 में अपना 107वां साल मना रहा है और अपने सालाना उत्सव को जारी रखते हुए भक्तों का दर्शन के लिए स्वागत कर रहा है। इस साल की मूर्ति भगवान वेंकटेश्वर से प्रेरित है, जिससे पंडाल के उत्सव को एक खास पारंपरिक और भक्तिपूर्ण रूप मिला है। मुंबई में गणेश चतुर्थी का जश्न जोरों पर है और यह मशहूर पंडाल बड़ी संख्या में लोगों को अपनी ओर खींच रहा है, जिनमें मनोरंजन जगत के जाने-माने चेहरे भी शामिल हैं।
सुनील और अहान शेट्टी की प्रोफेशनल लाइफ
सुनील शेट्टी हाल ही में फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आए थे, जिसमें अक्षय कुमार, परेश रावल और दिशा पटानी सहित कई बड़े कलाकार थे। बता करें अहान शेट्टी की तो उन्होंने ‘तड़प’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद ‘बॉर्डर 2’ में लेफ्टिनेंट कमांडर एमएस रावत का किरदार निभाया था।
ये भी पढ़ें – राहा को कैमरा फ्लैश से बचाती दिखीं आलिया भट्ट, रणबीर ने संभाली बप्पा की मूर्ति, गणपति विसर्जन का वीडियो वायरल






