उत्तर कोरिया ने रविवार को समुद्र की ओर कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल दागी। दक्षिण कोरिया की सेना ने यह जानकारी दी। उत्तर कोरिया द्वारा अपनी परमाणु प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और अमेरिका की ‘शत्रुतापूर्ण गतिविधियों’ का जवाब देने की धमकी देने के दो दिन बाद यह मिसाइल दागी गई है। दक्षिण कोरिया ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से इन मिसाइलों को रोकने की अपील की है।
मिसाइलों ने 450 किलोमीटर की दूरी तय की
दक्षिण कोरिया की सेना ने बताया कि मिसाइल ने उत्तर कोरिया के पूर्वी समुद्री क्षेत्र की ओर करीब 450 किलोमीटर की दूरी तय की। कुछ घंटे बाद दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा कि उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से एक और मिसाइल दागी है। हालांकि, उसने इस बारे में और कोई विवरण साझा नहीं किया।
बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपणों को रोकने की अपील
दक्षिण कोरियाई सेना ने कहा कि उसने निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया है। मिसाइल दागने की घटना को लेकर अमेरिका तथा जापान के साथ करीबी समन्वय के तहत सूचनाओं का आदान-प्रदान कर रही है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने उत्तर कोरिया से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के तहत प्रतिबंधित बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपणों को तत्काल रोकने का आग्रह किया।
किसी भी उकसावे का जवाब देने को तैयार- दक्षिण कोरिया
दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा कि वह अमेरिका के साथ अपने मजबूत गठबंधन के तहत उत्तर कोरिया द्वारा किसी भी उकसावे का जवाब देने के लिए तैयार है। जापान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने रविवार सुबह उत्तर कोरिया की एक संदिग्ध मिसाइल का पता लगाया था, लेकिन वह हथियार उसके क्षेत्रीय जलक्षेत्र में नहीं गिरा।
उत्तर कोरिया ने किया संयुक्त अभ्यास
बता दें कि इस महीने की शुरुआत में उत्तर कोरिया ने मिसाइलों, तोपखाने और ड्रोनों को शामिल करते हुए एक संयुक्त अभ्यास किया , जिसे उसने संयुक्त अभ्यास बताया। यह अभ्यास अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान द्वारा अपने पांच दिवसीय त्रिपक्षीय सैन्य अभ्यास के समापन के एक दिन बाद हुआ , जिसे उत्तर कोरिया ने उकसावे के तौर पर पेश किया। उत्तर कोरिया ने कहा कि उसके अभ्यास में विभिन्न प्रकार के हथियारों का एक साथ परीक्षण शामिल था, जिसका उद्देश्य संभवतः दक्षिण कोरिया और अमेरिका की हवाई सुरक्षा को पछाड़ देने की क्षमता विकसित करना था। (एपी के इनपुट के साथ)
ये भी पढ़ें:
ईरान ने अमेरिका को भेजीं 7 शर्तें, कहा- नहीं मानीं तो ‘निर्णायक युद्ध’ के लिए हैं तैयार!
https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/north-korea-1789907641.jpg







