एशियन गेम्स में 21 सितंबर को भारत का बड़ा दिन, IND vs PAK समेत कई अहम मुकाबले, देखें दूसरे दिन का पूरा शेड्यूल

एशियन गेम्स 2026 के पहले दिन दो सिल्वर मेडल के साथ शानदार शुरुआत करने वाला भारत अब दूसरे दिन अपने मेडल की संख्या बढ़ाने के इरादे से उतरेगा। सोमवार यानी 21 सितंबर को भारतीय खिलाड़ियों की नजर कई अहम मुकाबलों पर होगी। शूटिंग में हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्रांक्ष पाटिल से मेडल की उम्मीद रहेगी, जबकि MMA में सुचिका तारियाल की नजर फाइनल में जगह बनाने पर होगी।

शूटिंग में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा भारत के लिए दिन का बड़ा इवेंट होगा। हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्रांक्ष पाटिल व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन के साथ टीम फाइनल में भी चुनौती पेश करेंगे। अगर भारतीय निशानेबाज क्वालिफाई करते हैं तो सुबह 9 बजे व्यक्तिगत फाइनल में भी उतरेंगे।

टेबल टेनिस में होगा भारत बनाम पाकिस्तान

MMA में सुचिका तारियाल महिला ट्रेडिशनल 60 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में सिंगापुर की तेओ हुई हून से भिड़ेंगी। क्वार्टरफाइनल जीतकर भारत के लिए मेडल पक्का कर चुकीं सुचिका के पास अब फाइनल में पहुंचकर गोल्ड की दावेदारी मजबूत करने का मौका होगा। टेबल टेनिस में भी भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला आकर्षण का केंद्र रहेगा। भारतीय वूमेन्स टीम सुबह 6:15 बजे पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप एफ मुकाबले में उतरेगी, जबकि मेन्स टीम शाम 3:30 बजे इसी ग्रुप में पाकिस्तान का सामना करेगी।

हॉकी में भारतीय महिला टीम इंडोनेशिया के खिलाफ पूल बी का मुकाबला खेलेगी। वहीं, कबड्डी में भारतीय मेन्स टीम जापान के खिलाफ ग्रुप ए में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। महिला कबड्डी टीम का सामना शाम को बांग्लादेश से होगा। बैडमिंटन में भारत मेन्स टीम के पहले दौर में बांग्लादेश से भिड़ेगा। मुक्केबाजी में सुमित मेन्स 70 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ 32 में बुनजोंग सिंसिरी के खिलाफ उतरेंगे।

21 सितंबर को एशियन गेम्स 2026 में भारत का शेड्यूल (भारतीय समयानुसार) 

सेपक टकरा

  • सुबह 5:30 बजे – भारत बनाम जापान (मेन्स टीम रेगू ग्रुप B)

शूटिंग

  • सुबह 6:15 बजे – मेन्स 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल में हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्राक्ष पाटिल
  • सुबह 6:30 बजे – मेन्स स्कीट व्यक्तिगत और टीम इवेंट में मैराज खान, अनंत जीत सिंह नारुका और भवतेघ सिंह गिल
  • सुबह 6:30 बजे – वूमेन्स स्कीट व्यक्तिगत और टीम इवेंट में परिनाज धालीवाल, राइजा ढिल्लों और माहेश्वरी चौहान
  • सुबह 9:00 बजे – मेन्स 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत फाइनल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

टेबल टेनिस

  • सुबह 6:15 बजे – भारत बनाम पाकिस्तान (वूमेन्स टीम ग्रुप F)
  • दोपहर 3:30 बजे – भारत बनाम पाकिस्तान (मेन्स टीम ग्रुप F)

सॉफ्ट टेनिस

  • सुबह 5:30 बजे – आध्या तिवारी/जय मीणा बनाम कंबोडिया के विवा चाओ/चानरोसेका खुन (मिक्स्ड डबल्स ग्रुप B)
  • सुबह 6:30 बजे – आध्या तिवारी/जय मीणा बनाम मंगोलिया के बुड न्यामदोरज/एन्खखुस्लेन गनबातर (मिक्स्ड डबल्स ग्रुप B)
  • सुबह 7:30 बजे – आध्या तिवारी/जय मीणा बनाम साउथ कोरिया के किम येओन-हवा/जेक्यू पार्क (मिक्स्ड डबल्स ग्रुप B)
  • दोपहर 12:00 बजे – मिक्स्ड डबल्स सेमीफाइनल और फाइनल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

तैराकी

  • सुबह 6:32 बजे – मेन्स 50 मीटर बैकस्ट्रोक हीट्स में ऋषभ दास और श्रीहरि नटराज
  • सुबह 6:46 बजे – मेन्स 50 मीटर फ्रीस्टाइल हीट में मणि आकाश
  • सुबह 6:50 बजे – मेन्स 50 मीटर फ्रीस्टाइल हीट में गीतेश शाह
  • सुबह 7:06 बजे – मेन्स 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक हीट में धनुष सुरेश

वुशु

  • सुबह 5:30 बजे – वूमेन्स चांगक्वान फाइनल में न्येमन वांगसु
  • दोपहर 3:15 बजे – वूमेन्स 60 किग्रा राउंड ऑफ 16 में रोशबिना देवी बनाम मोस्ट खातून
  • दोपहर 3:50 बजे – मेन्स 56kg राउंड ऑफ 16 में आर्यन बनाम शहजादा साफी

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA)

  • सुबह 8:00 बजे – वूमेन्स ट्रेडिशनल 60kg सेमीफाइनल में सुचिका तरियाल बनाम सिंगापुर की टेओ हुई हून

हॉकी

  • सुबह 9:30 बजे – भारत बनाम इंडोनेशिया (वूमेन्स पूल B)

कबड्डी

  • सुबह 9:45 बजे – भारत बनाम जापान (मेन्स ग्रुप A)
  • शाम 4:15 बजे – भारत बनाम बांग्लादेश (वूमेन्स ग्रुप A)

बैडमिंटन

  • सुबह 11:30 बजे – भारत बनाम बांग्लादेश (मेन्स टीम का पहला राउंड)

बॉक्सिंग

  • दोपहर 2:45 बजे – मेन्स 70kg राउंड ऑफ 32 में सुमित बनाम बुंजोंग सिंसिरी

यह भी पढ़ें:

जापान में एशियन गेम्स 2026 का धमाकेदार आगाज, ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर-पवन सहरावत ने लहराया त‍िरंगा

डेविस कप के दूसरे राउंड में भारतीय टीम का रहा निराशाजनक प्रदर्शन, साउथ कोरिया के खिलाफ मिली 3-1 से हार



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/ind-vs-pak-4-1789926610.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!