FMCG कंपनियां त्योहारी सीजन में नहीं बढ़ाएंगी उत्पादों के दाम, बिक्री बढ़ाने पर रहेगा जोर

कच्चे माल की बढ़ती कीमतों और भू-राजनीतिक परिस्थितियों से लागत पर दबाव बढ़ने के बावजूद FMCG कंपनियां त्योहारों के दौरान उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी करने से बच सकती हैं। कंपनियों का जोर फिलहाल उपभोक्ता मांग और बिक्री की मात्रा बनाए रखने पर है। उद्योग से जुड़े सीनियर अधिकारियों के मुताबिक, कंपनियां जून तिमाही में ही लागत बढ़ने के असर को कम करने के लिए चुनिंदा उत्पादों की कीमतों में करीब 2-5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर चुकी हैं। ऐसे में दीपावली तक कीमतों में और बड़ी वृद्धि की संभावना कम है। 

चीनी, खाद्य तेल, कॉफी, कोको की बढ़ती कीमतों से बढ़ा दबाव

एफएमसीजी सेक्टर को चीनी, खाद्य तेल, कॉफी, कोको और पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाले कच्चे तेल आधारित उत्पादों की बढ़ती लागत का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा वैश्विक आपूर्ति व्यवस्था में बाधा और भू-राजनीतिक तनाव ने भी कंपनियों की लागत में बढ़ोतरी की है। हालांकि, कंपनियां लागत नियंत्रण, परिचालन दक्षता और उत्पाद पोर्टफोलियो में बदलाव के जरिये बढ़ी हुई लागत का एक बड़ा हिस्सा खुद वहन कर रही हैं। इससे उनके मुनाफे पर दबाव बना हुआ है, लेकिन कंपनियां फिलहाल कीमत बढ़ाने के बजाय बिक्री बढ़ाने पर ध्यान दे रही हैं। 

त्योहारों के दौरान कीमतों को स्थिर रखने की कोशिश करेगा ITC

आईटीसी के फूड डिवीजन के सीईओ एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हेमंत मलिक ने कहा कि कंपनी त्योहारी सीजन के दौरान कीमतों को स्थिर बनाए रखने की कोशिश करेगी। उन्होंने कहा कि लागत प्रबंधन और पोर्टफोलियो से जुड़े कदमों के जरिये कंपनी बढ़ती जिंस कीमतों के असर को कम करने का प्रयास कर रही है। 

माहौल को ध्यान में रखते हुए फैसले करेगा डाबर

डाबर इंडिया के मुख्य वित्त अधिकारी (CFO) अंकुश जैन ने कहा कि कंपनी ने भू-राजनीतिक परिस्थितियों के कारण बढ़ी लागत के असर को कम करने के लिए पिछले कुछ महीने में उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी की है। उन्होंने कहा कि कंपनी आगे भी परिस्थितियों पर नजर रखेगी और प्रतिस्पर्धी माहौल को ध्यान में रखते हुए फैसले करेगी। 

शहरी और ग्रामीण दोनों बाजारों में उत्साहजनक बनी हुई है मांग

पारले प्रोडक्ट्स के मुख्य विपणन अधिकारी (CMO) मयंक शाह ने कहा कि ज्यादातर एफएमसीजी कंपनियां फिलहाल कीमतें बढ़ाने के बजाय उन्हें स्थिर रखना पसंद करेंगी। उन्होंने कहा कि शहरी और ग्रामीण दोनों बाजारों में मांग उत्साहजनक बनी हुई है और कंपनियां त्योहारी मौसम में मांग की इस गति को बनाए रखना चाहती हैं। शाह के अनुसार, कम से कम दिवाली तक एफएमसीजी उत्पादों की कीमतों में किसी बड़ी बढ़ोतरी की संभावना नहीं है। 

ये भी पढ़ें

26-27 सितंबर को बैंकों की छुट्टी, 28 से 30 तक 3 दिन की हड़ताल करेंगे कर्मचारी, 9 दिनों में सिर्फ 2 दिन होगा कामकाज



https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/fmcg-dabur-1789894143.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!