भारतीय महिला क्रिकेट टीम अभी जापान में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा ले रही है, जिसमें बांग्लादेश की टीम के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की तरफ से धाकड़ ओपनिंग बल्लेबाज शेफाली वर्मा के बल्ले से शानदार ऐतिहासिक शतकीय पारी देखने को मिली है। शेफाली वर्मा ने इस मैच में 49 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और 9 छक्कों के दम पर 100 रनों की नाबाद पारी खेली और इसके दम पर भारतीय टीम 20 ओवर्स में 195 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। शेफाली ने इसी के साथ अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर ली है, जिसमें वह महिला टी20 इंटरनेशनल में भारत की तरफ से सबसे तेज शतक लगाने के मामले में हरमनप्रीत कौर की बराबरी करने में भी कामयाब रहीं।
एशियन गेम्स में शतक जड़ने वाली बनीं पहली खिलाड़ी
शेफाली वर्मा जिन्होंने टीम इंडिया के स्क्वाड में पिछले साल वापसी करने के बाद से अब तक बल्ले से काफी शानदार फॉर्म दिखाया है, वह अब एशियन गेम्स के इतिहास में पहली ऐसी महिला खिलाड़ी बन गई हैं जो शतकीय पारी खेलने में कामयाब हो सकी हैं। वहीं महिला टी20 इंटरनेशनल में फुल मेंबर्स टीमों में ये अब तक का संयुक्त रूप से चौथा सबसे तेज शतक है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर वेस्टइंडीज की बेहतरीन खिलाड़ी डियांड्रा डॉटिन का नाम है जिन्होंने साल 2010 में साउथ अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ 38 गेंदों में शतकीय पारी खेली थी।
महिला T20I में फुल मेंबर्स टीमें में सबसे तेज शतकीय पारी
- डियांड्रा डॉटिन (वेस्टइंडीज) – 38 गेंद (बनाम साउथ अफ्रीका, साल 2010)
- एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया) – 46 गेंद (बनाम श्रीलंका, साल 2019)
- टैमी ब्यूमोंट(इंग्लैंड) – 47 गेंद (बनाम साउथ अफ्रीका, साल 2018)
- लौरा वोल्वाडर्ट (साउथ अफ्रीका) – 47 गेंद (बनाम भारत, साल 2026)
- आयशा जफर (पाकिस्तान) – 47 गेंद (बनाम जिम्बाब्वे, साल 2026)
- शेफाली वर्मा (भारत) – 49 गेंद (बनाम बांग्लादेश, साल 2026)
- हरमनप्रीत कौर (भारत) – 49 गेंद (बनाम न्यूजीलैंड, साल 2018)
शेफाली महिला T20I में शतक लगाने वाली बनी तीसरी भारतीय खिलाड़ी
बांग्लादेश महिला टीम के खिलाफ जैसे ही शेफाली वर्मा ने 49 गेंदों में अपना शतक पूरा किया उसी के साथ वह महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक लगाने वाली तीसरी भारतीय खिलाड़ी बन गईं। इससे पहले भारतीय महिला टीम की तरफ से स्मृति मंधाना ने दो शतकीय पारी और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक शतकीय पारी खेली थी, जिसमें अब शेफाली वर्मा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है।
ये भी पढ़ें
स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, महिला T20I में बन गईं सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
Source link
https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/shafali-verma-5-1789886850.jpg








