नई दिल्ली से कानपुर, प्रयागराज, बक्सर, आरा के रास्ते दानापुर तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, चेक करें पूरा रूट और टाइम टेबल

दीपावली और छठ महापर्व के दौरान ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को मैनेज करने के लिए भारतीय रेल कई स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। यात्रियों को बेहतर सेवाएं देने की कोशिश में उत्तर मध्य रेलवे ने नई दिल्ली और दानापुर के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ये ट्रेन कानपुर, प्रयागराज, बक्सर, आरा रूट से चलाई जाएगी।

स्पेशल ट्रेन में लगाए जाएंगे 10 थर्ड एसी और 4 स्लीपर कोच

उत्तर मध्य रेलवे ने बताया कि नई दिल्ली और दानापुर के बीच शुरू की जाने वाली ये स्पेशल ट्रेन गोविंदपुरी (कानपुर), प्रयागराज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा रूट से चलाई जाएगी। इस स्पेशल ट्रेन में थर्ड क्लास एसी के 10, स्लीपर क्लास के 4, जनरल क्लास के 3 और एसएलआर क्लास का 1 डिब्बा समेत कुल 19 डिब्बे होंगे।

क्या होगा ट्रेन का टाइम टेबल

नई दिल्ली से दानापुर तक चलने वाली ट्रेन नंबर- 04090, नई दिल्ली-दानापुर स्पेशल ट्रेन 2 अक्टूबर से लेकर 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को रात 23.30 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 15.00 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में, दानापुर से नई दिल्ली तक चलने वाली ट्रेन नंबर- 04089, दानापुर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 3 अक्टूबर से 21 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को शाम 16.40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 09.45 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या- 04090, नई दिल्ली-दानापुर स्पेशल ट्रेन का पूरा टाइम टेबल

स्टेशन


आगमन

प्रस्थान


















नई दिल्ली 23:30
दिल्ली जंक्शन 23:55 00:05
गाजियाबाद जंक्शन 00:48 00:50
चिपियाना बुजुर्ग पास 01:00
अलीगढ़ जंक्शन 01:45 01:47
टूंडला जंक्शन 02:50 02:52
गोविंदपुरी 06:25 06:30
प्रयागराज जंक्शन 08:55 09:05
न्यू वेस्ट केबिन पास 11:00
पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन 11:10 11:20
बक्सर 12:30 12:32
आरा 13:20 13:22
दानापुर 15:00

गाड़ी संख्या- 04089, दानापुर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन का पूरा टाइम टेबल

स्टेशन

आगमन

प्रस्थान


















दानापुर 16:40
आरा 17:08 17:10
बक्सर 17:50 17:52
पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन 21:00 21:10
न्यू वेस्ट केबिन पास 21:25
प्रयागराज जंक्शन 00:05 00:15
गोविंदपुरी 02:50 02:55
टूंडला जंक्शन 05:08 05:10
अलीगढ़ जंक्शन 06:30 06:32
चिपियाना बुजुर्ग पास 08:10
गाजियाबाद जंक्शन 08:15 08:17
दिल्ली जंक्शन 09:00 09:10
नई दिल्ली 09:45

किन-किन रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी नई दिल्ली-दानापुर स्पेशल ट्रेन

नई दिल्ली और दानापुर के बीच ये ट्रेन 2 अक्टूबर से लेकर 21 नवंबर तक चलाई जाएगी। ये स्पेशल ट्रेन हफ्ते में 1 दिन चलेगी। इस तरह से ये स्पेशल ट्रेन दोनों तरफ से कुल 8-8 ट्रिप लगाएगी। उत्तर मध्य रेलवे ने बताया कि ये स्पेशल ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान दिल्ली जंक्शन (पुरानी दिल्ली), गाजियाबाद, चिपियाना बुजुर्ग, अलीगढ़, टुंडला, गोविंदपुरी (कानपुर), प्रयागराज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।

ये भी पढ़ें

‘जो यहां निवेश नहीं करेगा, उसे पछतावा होगा’, मुंबई के BKC की तर्ज पर डेवलप होगा न्यू नागपुर

 

किन-किन रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी नई दिल्ली-दानापुर स्पेशल ट्रेन

नई दिल्ली और दानापुर के बीच ये ट्रेन 2 अक्टूबर से लेकर 21 नवंबर तक चलाई जाएगी। ये स्पेशल ट्रेन हफ्ते में 1 दिन चलेगी। इस तरह से ये स्पेशल ट्रेन दोनों तरफ से कुल 8-8 ट्रिप लगाएगी। उत्तर मध्य रेलवे ने बताया कि ये स्पेशल ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान दिल्ली जंक्शन (पुरानी दिल्ली), गाजियाबाद, चिपियाना बुजुर्ग, अलीगढ़, टुंडला, गोविंदपुरी (कानपुर), प्रयागराज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी



https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/train-konkan-2-1789973209.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!