PCB का बड़ा एक्शन, सट्टेबाजी केस में घिरे मोहम्मद रिजवान, अब मीडिया के सामने बोलने पर लगा बैन

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पूर्व कप्तान मोहम्मद रिजवान पर सख्ती बढ़ा दी है। हाल ही में इंग्लैंड दौरे के बीच में ही रिजवान समेत 7 खिलाड़ियों को वापस पाकिस्तान बुला लिया गया था। इसके बाद रिजवान और इमाम उल हक से साइबर क्राइम के अफसरों ने पूछताछ भी की। अब पीसीबी ने रिजवान के मीडिया से बात करने पर भी रोक लगा दी है।

PCB ने मोहम्मद रिजवान को मीडिया के सामने बात करने से रोका

खबरों के अनुसार, मोहम्मद रिजवान ने पिछले हफ्ते दो बार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से मीडिया के सामने अपनी बात रखने की इजाजत मांगी थी, लेकिन बोर्ड ने दोनों बार मना कर दिया। इंग्लैंड दौरे के बीच से ही रिजवान को इमाम उल हक और सलमान अली आगा जैसे सीनियर खिलाड़ियों के साथ वापस देश बुला लिया गया था, जिसके बाद से ही वे काफी चर्चा में हैं।

जांच एजेंसी ने रिजवान से मांगा हिसाब-किताब

जांच एजेंसी (NCCIA) ने मोहम्मद रिजवान से ऑनलाइन सट्टेबाजी, जुए और उनके पैसों के लेन-देन के सिलसिले में पूछताछ की थी। इंग्लैंड के लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान ही रिजवान और इमाम-उल-हक दोनों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए थे, जिनकी अब फॉरेंसिक जांच की जा रही है।

अदालत में जमा किए गए 5 पन्नों के फॉर्म में जांच एजेंसी (NCCIA) ने रिजवान से उनकी निजी जिंदगी और पैसों का पूरा हिसाब-किताब मांगा है। इसमें उनसे पिछले 10 सालों के सोशल मीडिया अकाउंट्स, पिछले 5 सालों की कमाई, बैंक खाते, क्रेडिट कार्ड, लोन, संपत्ति, घर के खर्च, बच्चों की फीस और देश-विदेश की यात्राओं की जानकारी मांगी गई है। इसके अलावा, एजेंसी ने उनके परिवार के नाम मौजूद संपत्तियों और पैसों का ब्योरा भी मांगा है।

इमाम-उल-हक पर भी गिरी गाज

सिर्फ मोहम्मद रिजवान ही नहीं, बल्कि सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक पर भी गाज गिरी है। इंग्लैंड दौरे पर दूसरे टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के बाद भी वे बल्लेबाजी करने नहीं उतरे थे। दरअसल, उन पर चोट का झूठा बहाना बनाने का आरोप लगा है। उन पर यह आरोप इसलिए लगा क्योंकि वे चोट की वजह से बल्लेबाजी करने तो नहीं आए, लेकिन मैदान पर प्रैक्टिस करते जरूर दिखे। इमाम के इस मैच में न खेलने का नुकसान पाकिस्तान टीम को उठाना पड़ा और वह यह टेस्ट मैच बुरी तरह से हार गई।

यह भी पढ़ें:

भारत बनाम जापान टी20 मुकाबला टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें लाइव, अब सुबह बदलना पड़ेगा चैनल

चेन्नई सुपर किंग्स का बड़ा ऐलान, IPL 2027 के लिए जहीर खान हेड कोच नियुक्त

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/india-tv-2026-09-22t063521-1790039034.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!