LIVE: IND vs JPN T20I मैच लाइव स्कोर अपडेट

भारतीय टीम इस वक्त जापान में है। दोनों टीमों के बीच एक टी20 इंटरनेशनल मैच है। ये पहली बार है, जब भारत और जापान की टीमें एक दूसरे से किसी इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में भिड़ रही हैं। इस मैच को लेकर काफी उत्साह और रोमांच देखने के लिए मिल रहा है। भारतीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर के पास है। हालांकि मैच पर बारिश का भी असर देखने के लिए मिल सकता है। आप यहां नीचे इस मैच का लाइव स्कोर देख सकते हैं। 

एशियन गेम्स 2026 से पहले टीम इंडिया के पास तैयारी का मौका

भारत और जापान के बीच टी20 इंटरनेशनल मैच है। एशियन गेम्स से पहले भारतीय टीम को तैयारी का एक अच्छा मौका है, हालांकि ध्यान रखिएगा कि ये कोई वॉर्मअप या प्रैक्टिस मैच नहीं है, ये इंटरनेशनल मुकाबला है और खिलाड़ियों की ओर से किया गया प्रदर्शन उनके आंकड़ों में भी जुड़ेगा। जापानी टीम की कप्तानी केंडल फ्लेमिंग कर रहे हैं। उन्होंने मैच से एक दिन पहले ही इस मैच को लेकर अपनी बात रखी थी और कहा था कि वे इस मैच को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं।

28 सितंबर को एशियन गेम्स 2026 में उतरेगी भारतीय क्रिकेट टीम

टीम इंडिया श्रेयस अय्यर की कप्तानी में एशियन गेम्स 2026 में अपना पहला मैच 28 सितंबर को खेलेगी। भारत को सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है। ये भी तय होना अभी बाकी है कि भारतीय टीम किससे भिड़ेगी। हाल ही में अफगानिस्तान का तीन मैचों की टी20 सीरीज में सूपड़ा साफ करने के बाद टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं। देखना यही होगा कि क्या जापनी टीम भारत को टक्कर दे पाती है या फिर मैच एकतरफा ही चलता है। हालांकि सभी की नजर बारिश पर भी है।

भारत की टीम: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, ईशान किशन, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, विप्रज निगम, वैभव सूर्यवंशी। 

जापान की टीम: केंडल फ्लेमिंग (कप्तान), शिराई पैटमोर (विकेट कीपर), एलेस्टर फ्लेमिंग, बेंजामिन इटो डेविस, रेओ सकुरानो थॉमस, कोहेई कुबोटा, वतारू मियाउची, डेक्लान सुजुकी, इब्राहिम ताकाहाशी, माकोतो तानियामा, लाचलन यामामोटो-लेक, त्सुयोशी ताकाडा, चार्ली हारा-हिंज़े, शोमा स्लेटर, जेक कुसुदा-नैर्न। 

 

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/ind-vs-jpn-afp-1790046408.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!