जय मीणा ने एशियन गेम्स में बनाया नया रिकॉर्ड, सॉफ्ट टेनिस में भारत ने पहली बार जीता मेडल

एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ी जय मीणा ने कमाल करते हुए सॉफ्ट टेनिस में देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता है। उन्होंने मेंस के सिंगल्स क्वार्टर-फाइनल मैच में फिलीपींस के शेरविन नुगुइट को 4-3 के करीबी अंतर से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल मुकाबले में उन्हें जापान के खिलाड़ी ताकुया कुरोसाका से 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। चूंकि इस खेल में सेमीफाइनल में पहुंचने वाले सभी खिलाड़ियों को मेडल मिलना तय होता है, इसलिए जय मीणा ने सेमीफाइनल में हार के बावजूद ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। एशियन गेम्स 2026 का लाइव अपडेट्स आप यहां देख सकते हैं।

एशियन सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में जय मीणा ने जीता था मेडल

जय मीणा भारत के एक उभरते हुए सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी हैं। उन्होंने साल 2025 में एशियन सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा था और वे इस टूर्नामेंट में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने। इसके बाद एशियन गेम्स 2026 में भी उनका शानदार खेल जारी रहा, जहां उन्होंने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान के खिलाड़ी को 4-0 से आसानी से हरा दिया। फिर पुरुषों के सिंगल्स सेमीफाइनल में पहुंचकर उन्होंने भारत के लिए सॉफ्ट टेनिस का पहला एशियन गेम्स मेडल पक्का कर दिया। लेकिन सेमीफाइनल में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

इंटरनेशनल लेवल पर जय मीणा ने लगातार किया है अच्छा प्रदर्शन

जय मीणा लगातार इंटरनेशनल लेवल पर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने हांग्झू एशियन गेम्स में पुरुषों के सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया और टीम इवेंट में भी हिस्सा लिया। इसके बाद 2024 में आध्या तिवारी के साथ मिलकर उन्होंने वर्ल्ड सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप के मिक्स्ड डबल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। 2025 की एशियन सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंगल्स में ब्रॉन्ज सहित कुल चार मेडल जीते और ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने। अब वे अपने तीसरे एशियन गेम्स में हिस्सा ले रहे हैं, जिसकी बेहतर तैयारी के लिए उन्हें अहमदाबाद और जम्मू के नेशनल कोचिंग कैंप्स में ट्रेनिंग मिली थी।

10 मेडल जीत चुका है भारत

एशियन गेम्स 2026 में भारत अब तक 10 मेडल जीत चुका है। इस बार भारत अब तक 1 गोल्ड, 4 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है। भारत को अब तक एकमात्र गोल्ड मेडल वुमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में मिली है। वहीं भारतीय महिला टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 147 रनों से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें:

डेविस कप में नंबर 2 खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने क्रोएशियाई खिलाड़ी को दी मात, सीधे सेटों में 6-4, 7-6 से हराया

ग्रेट ब्रिटेन को हराकर चेक रिपब्लिक बिली जीन किंग कप के सेमीफाइनल में पहुंचा, VETO OTT पर दिखा जबरदस्त एक्शन



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/india-tv-2026-09-23t103838-1790140032.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!