andhra pradesh road accident: हाईवे पर अचानक पलटी बस, 20 यात्री घायल, टायर फटने से हुई दुर्घटना CCTV में कैद

आंध्र प्रदेश के वाल्मीकिपुरम मंडल में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मदनपल्ली से तिरुपति जा रही APSRTC की नॉन-स्टॉप बस विरलम के पास अचानक पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बस का एक टायर फटने के बाद ड्राइवर ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे बस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब 20 यात्री घायल हुए हैं।

किसी भी हालत गंभीर नहीं

इस दुर्घटना में घायल हुए पैसेंजर्स का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, किसी भी यात्री की हालत गंभीर नहीं है। जब परिवार वालों और स्थानीय लोगों को हादसे में किसी को गंभीर नुकसान नहीं हुआ तो उन्होंने राहत की सांस ली।

बस और ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की हुई थी मौत 

इससे पहले भी आंध्र प्रदेश में भयानक बस हादसे हो चुके हैं। कुछ समय पहले ही पलनाडु जिले में एक बस ने ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में 7 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था। जबकि 2 लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बस और ऑटो की यह टक्कर चिलाकलुरिपेट में अड्डा रोड के पास हुई थी, जिसमें 7 लोगों ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया था और 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। 

एक सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल की मौत 

वहीं, इससे पहले 24 अगस्त को हुई एक अलग घटना में आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में एक वाहन दुर्घटना में एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि सब-इंस्पेक्टर और ड्राइवर घायल हो गए थे। यह दुर्घटना उस समय हुई, जब पुलिस का वाहन जांच के लिए विजयनगरम जिले के कोंडाकरकम गांव जा रहा था। यह हादसा गाड़ी का ब्रेक फेल होने के कारण हुआ था। 

तेलंगाना में हुआ था बस हादसा

इससे पहले अगस्त में तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में एक प्राइवेट ट्रैवल बस कंटेनर लॉरी से टकरा गई थी। इस हादसे में बस में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा कोडाड मंडल के डोराकुंटा इलाके के बाहरी हिस्से में तब हुआ जब प्राइवेट बस हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री अंदर ही फंस गए थे। 

ये भी पढ़ेंः मेघालय में मजबूत हुई BJP, UDP के 8 विधायक पार्टी में हुए शामिल

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!