नीदरलैंड्स ने मेन्स क्रिकेट टीम के लिए नए हेड कोच का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेटर एशले नोफ्के को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। 49 साल के नोफ्के ने शुरुआती तौर पर दो साल का करार किया है, जो 2028 के अंत तक चलेगा। वह रयान कुक की जगह लेंगे, जिन्होंने परिवार को ज्यादा समय देने के लिए पद छोड़ने का फैसला किया है।
नोफ्के के सामने जिम्मेदारी संभालते ही दो बड़े लक्ष्य होंगे। उन्हें नीदरलैंड्स को 2027 ODI वर्ल्ड कप और 2028 T20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कराने की दिशा में काम करना होगा। नीदरलैंड्स की टीम पिछले कुछ समय से T20 वर्ल्ड कप का नियमित हिस्सा रही है और नोफ्के इसी निरंतरता को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे।
नोफ्के के पास कोचिंग का अपार अनुभव
नोफ्के का खेल और कोचिंग का अनुभव काफी व्यापक है। खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने क्वींसलैंड और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के अलावा इंग्लैंड के चार काउंटी क्लबों के लिए फर्स्ट-क्लास क्रिकेट खेला। इनमें डरहम, मिडिलसेक्स, ग्लॉस्टरशायर और वॉर्सेस्टरशायर शामिल हैं। वह 2008 में खेले गए IPL के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का भी हिस्सा थे। अपने फर्स्ट-क्लास करियर में नोफ्के ने 3766 रन बनाने के साथ 386 विकेट हासिल किए। वह एक सीजन में 500 रन और 50 विकेट का डबल पूरा करने वाले केवल तीसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बने थे। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें स्टेट प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार भी मिला।
नोफ्के ने कई बड़ी टीमों के साथ किया है काम
कोच के तौर पर भी नोफ्के ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और एशिया में काम किया है। ब्रिस्बेन हीट के साथ उन्होंने वूमेन्स बिग बैश लीग का खिताब जीता और लगातार दो बार कोच ऑफ द ईयर चुने गए। क्वींसलैंड फायर के साथ उन्होंने WNCL चैंपियनशिप भी जीती। इसके अलावा उन्होंने लंदन स्पिरिट को पहली बार द हंड्रेड का खिताब दिलाया। नोफ्के 2025 में पाकिस्तान की मेन्स टीम से जुड़े थे। वहां उन्होंने असिस्टेंट कोच और बॉलिंग लीड के तौर पर काम किया।
नई जिम्मेदारी को लेकर नोफ्के ने टीम के खिलाड़ियों के साथ मजबूत संबंध बनाने को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि वह डच मेन्स टीम के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। यह टीम T20 वर्ल्ड कप में अपनी जगह बना चुकी है। यह प्रतिभाशाली और प्रेरित खिलाड़ियों का समूह है और उनका लक्ष्य उनके विकास को जारी रखना और पूरे कार्यक्रम को आगे बढ़ाना है।
यह भी पढ़ें:
विल जैक्स ने गेंदबाजी में किया कमाल, 5 विकेट लेकर पहले वनडे में श्रीलंका को थमाई करारी हार
IND vs NZ टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया स्क्वॉड का ऐलान, इन 16 प्लेयर्स को मिली जगह
Source link
https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/netherlands-1790158321.jpg








