वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए जिम्बाब्वे की टीम का ऐलान, जोसेफिन संभालेंगी कमान

जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम अब एक और बड़ी चुनौती के लिए तैयार है। घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज की मेजबानी करने जा रही जिम्बाब्वे ने 6 मैचों की व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए अपनी 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। दोनों टीमों के बीच तीन ODI और तीन T20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जाएंगे। सीरीज की शुरुआत 24 सितंबर से हरारे में होगी।

जोसेफिन संभालेंगी टीम की कमान

जिम्बाब्वे क्रिकेट ने टीम की कमान एक बार फिर जोसेफिन नकोमोको सौंपी है। वह पूरी सीरीज में कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगी। सिलेक्टर्स ने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज में शामिल अधिकतर खिलाड़ियों पर भरोसा कायम रखा है। टीम में अनुभवी खिलाड़ियों नोमवेलो सिबांडा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, मोडेस्टर मुपाचिक्वा और शार्न मेयर्स को भी जगह मिली है। वहीं, चिएद्जा धुरुरू और ओलिंडर चारे को टीम में शामिल किया गया है। इनके लिए लोरेन पेमहिवा और लिंडोकुहले माबेरा को बाहर किया गया है।

2 खिलाड़ियों को मिली सिर्फ एक फॉर्मेट में जगह

जिम्बाब्वे की टीम में दो खिलाड़ियों का चयन केवल एक फॉर्मेट के लिए हुआ है। कुदजाई चिगोरा सिर्फ ODI सीरीज में खेलेंगी, जबकि फ्रांसिस्का चिपारे को केवल T20 टीम में शामिल किया गया है। वहीं, लोरेन त्शुमा चोट के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगी।वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली यह सीरीज जिम्बाब्वे के लिए व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर का हिस्सा है। टीम इस साल न्यूजीलैंड और पाकिस्तान में ICC महिला चैंपियनशिप के मुकाबले खेल चुकी है। इसके अलावा जिम्बाब्वे ने बुलावायो में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज की मेजबानी भी की थी।

दोनों टीमों के बीच तीन ODI मुकाबले ICC महिला चैंपियनशिप का हिस्सा होंगे। पहला ODI 24 सितंबर को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। इसके बाद 27 सितंबर और 30 सितंबर को दूसरा और तीसरा ODI होगा। तीनों ODI मुकाबले हरारे स्पोर्ट्स क्लब में ही खेले जाएंगे। ODI सीरीज के बाद मुकाबले T20 मुकाबले खेले जाएंगे। पहला T20I 3 अक्टूबर, दूसरा 5 अक्टूबर और तीसरा T20I 7 अक्टूबर को खेला जाएगा। T20 सीरीज के सभी मुकाबले ताकाशिंगा क्रिकेट क्लब में आयोजित होंगे।

वेस्टइडीज के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए जिम्बाब्वे की टीम: जोसेफिन नकोमो (कप्तान), बिलव्ड बिजा, ओलिन्दर चारे, कुदजई चिगोरा (केवल ODI), फ्रांसिस्का चिपारे (केवल T20I), चिएद्जा धुरुरू, न्याशा ग्वानजुरा, तेंडाई मकुशा, मिशेल मावुंगा, शार्न मेयर्स, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, मोडेस्टर मुपाचिक्वा, क्रिस्टीना मुतासा, केलिस नधलोवु, लोरिन फिरी, नोमवेलो सिबांडा।

यह भी पढ़ें:

एशियन गेम्स के लिए श्रीलंकाई टीम का ऐलान, 6 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले सहन अराचिगे को बनाया कप्तान

विल जैक्स ने गेंदबाजी में किया कमाल, 5 विकेट लेकर पहले वनडे में श्रीलंका को थमाई करारी हार

Latest Cricket News



Source link

https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/wi-vs-zim-1790176539.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!