भारत के सबसे अमीर परिवार का ताज फिर गौतम अदाणी के नाम, मुकेश अंबानी को पछाड़कर हासिल किया नंबर-1 स्थान

भारत के अरबपतियों की दौलत की रेस में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 के मुताबिक गौतम अदाणी और उनका परिवार भारत के सबसे अमीर परिवार बन गए हैं। अदाणी परिवार ने मुकेश अंबानी और उनके परिवार को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 स्थान हासिल किया है। अदाणी परिवार की कुल संपत्ति बढ़कर ₹9.23 लाख करोड़ हो गई, जबकि अंबानी परिवार की संपत्ति ₹8.63 लाख करोड़ रही।

M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में गौतम अदाणी और परिवार ने पहला स्थान हासिल किया है। उनकी संपत्ति पिछले साल की तुलना में 13% बढ़कर ₹9.23 लाख करोड़ हो गई। वहीं, मुकेश अंबानी और परिवार दूसरे स्थान पर हैं। उनकी संपत्ति 10% घटकर ₹8.63 लाख करोड़ रह गई। यानी दोनों परिवारों के बीच करीब ₹59,400 करोड़ का अंतर है।

पिछले कुछ वर्षों में अदाणी और अंबानी परिवारों के बीच नंबर-1 की स्थिति कई बार बदली है। हुरुन के मुताबिक 2022 में अदाणी परिवार आगे था, 2023 में अंबानी परिवार ने बढ़त बनाई, 2024 में अदाणी फिर नंबर-1 बने, 2025 में अंबानी आगे निकल गए और अब 2026 में अदाणी परिवार ने फिर पहला स्थान हासिल कर लिया है।

एलएन मित्तल की संपत्ति में 93% उछाल

इस साल लक्ष्मी निवास मित्तल और परिवार ने तीसरा स्थान हासिल किया है। उनकी संपत्ति करीब 93% बढ़कर ₹3.39 लाख करोड़ हो गई। यूरोप में स्टील की ऊंची कीमतों और व्यापार संरक्षण से उनके कारोबार को फायदा मिला। सीरम इंस्टीट्यूट के साइरस पूनावाला और परिवार ₹3.03 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर हैं। HCL की रोशनी नादर मल्होत्रा और परिवार पांचवें नंबर पर हैं। उनकी संपत्ति ₹2.79 लाख करोड़ है और वह भारत की सबसे अमीर महिला बनी हुई हैं।

भारत के टॉप-10 सबसे अमीर परिवारों की लिस्ट














रैंक परिवार/व्यक्ति संपत्ति
1 गौतम अदाणी एंड फैमली ₹9.23 लाख करोड़
2 मुकेश अंबानी एंड फैमली ₹8.63 लाख करोड़
3 लक्ष्मी निवास मित्तल एंड फैमली ₹3.39 लाख करोड़
4 साइरस पूनावाला एंड फैमली ₹3.03 लाख करोड़
5 रोशनी नादर मल्होत्रा एंड फैमली ₹2.79 लाख करोड़
6 कुमार मंगलम बिड़ला एंड फैमली ₹2.69 लाख करोड़
7 दिलीप सांघवी ₹2.65 लाख करोड़
8 अजीम प्रेमजी एंड फैमली ₹2.63 लाख करोड़
9 अनिल अग्रवाल एंड फैमली ₹2.08 लाख करोड़
10 समीत मेहता एंड फैमली ₹1.89 लाख करोड़

भारत में अरबपतियों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर

हुरुन रिच लिस्ट के अनुसार भारत में कम से कम ₹1,000 करोड़ की संपत्ति रखने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,810 हो गई है। इन सभी की संयुक्त संपत्ति ₹187.5 लाख करोड़ है। वहीं, भारत में डॉलर अरबपतियों की संख्या बढ़कर रिकॉर्ड 391 हो गई है। टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भी अमीरों की सूची को तेजी से प्रभावित कर रहे हैं। पहली बार AI को अलग सेक्टर के तौर पर शामिल किया गया है, जिसमें 19 लोगों की कुल संपत्ति ₹3.07 लाख करोड़ बताई गई है।

इनपुट- PTI

यह भी पढ़ें- भारत ही नहीं, एशिया के सबसे रईस बने गौतम अदाणी



https://resize.indiatv.in/resize/newbucket/1200_-/2026/09/mukesh-and-gautam-1-1790176610.jpg

vatsalyanews
Author: vatsalyanews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!